Akhilesh Yadav congratulated Janmashtami with video of Sudarshan Chakradhari Shri Krishna सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने सुदर्शन चक्र धारी श्री कृष्णा का वीडियो पोस्ट किया गया है। यह कांस्य प्रतिमा इटावा के सैफई में स्थापित की जा रही है।
Akhilesh Yadav congratulated Janmashtami with video of Sudarshan Chakradhari Shri Krishna समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर श्री कृष्ण की प्रतिमा का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। यह प्रतिमा सैफई के एक निजी विद्यालय परिसर में स्थापित की जा रही है। जिसका निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ था। प्रतिमा की ऊंचाई करीब 51 फिट है और इसका वजन करीब 60 टन होगा। एक हाथ में सुदर्शन चक्र लिए श्री कृष्ण की प्रतिभा की स्थापना की लागत करीब 6.50 करोड़ रुपए है। अपने एक्स हैंडल पर अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में लोगों को शुभकामनाएं दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि "जैसा जिसने जाना माना, वैसे उसके अपने कान्हा" श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मोर पंख स्वरूपी बहुरंगी शुभकामनाएं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त के अपने संबोधन में सुदर्शन चक्र का उल्लेख कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के सैफई इटावा के एक प्राइवेट स्कूल में श्री कृष्ण की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जिनके एक हाथ में सुदर्शन चक्र है। विद्यालय परिसर में स्थापित की जा रही श्री कृष्ण की कांस्य प्रतिमा का वीडियो अखिलेश यादव ने एक्स पर शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर कांस्य प्रतिमा की चर्चा शुरू हो गई। लोगों का मानना है कि अब बनकर तैयार है। संभव है जल्द ही लोगों के देखने के लिए खोला जा सकता है।
अखिलेश यादव इटावा में ही केदारेश्वर मंदिर की स्थापना करवा रहे हैं। बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए भोले भक्त पहुंच रहे हैं। इधर एक्स पर शेयर किये गये वीडियो में बैकग्राउंड में भक्ति संगीत भी चल रहा है। चारों तरफ लाइटिंग की व्यवस्था है। इसके पहले भी अखिलेश यादव कांस्य प्रतिमा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।