इटावा

शिवपाल के 80 सीटों पर चुनाव के ऐलान पर अखिलेश ने कही ये बात, मुलायम भी कह चुके हैं ऐसा

आज वे सैफई हवाई पट्टी पर प्लेन से उतरने के बाद सीधे हैवरा के लिए रवाना हुए.
2 min read
Aug 31, 2018
Akhilesh yadav
Akhilesh yadav

इटावा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को उत्तराखंड दौरे पर थे जिसकी वजह से वह पूर्व राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह यादव के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। समाजवादी पार्टी में टकरार के बीच गुरुवार को रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव व मुलायम सिंह यादव एक साथ दर्शन सिंह यादव की अंत्येष्टि में दिखे, लेकिन अखिलेश यादव इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। आज वे सैफई हवाई पट्टी पर प्लेन से उतरने के बाद सीधे हैवरा के लिए रवाना हुए जहां वे दर्शन सिंह यादव के घर पहुंचे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

आपको बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से दर्शन सिंह का देहांत हो गया था। वे मुलायम सिंह यादव के मित्र भी थे। उनके निधन से बेहद मायूस मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में दर्शन सिंह की याद में शोक सभा भी रखी थी। इस दौरान वे शिवपाल यादव के सियासी ऐलान से विचलित नहीं दिखे और न ही उन्होंने उसपर कोई टिप्पड़ी की। उन्होंने शिवपाल पर सवाल पूछे जाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। आज अखिलेश यादव ने भी वहीं फॉर्मूला अपनाया।

इटावा में दर्शन सिंह के घर पहुंचे अखिलेश, शिवपाल के सवाल पर कहा ये-

अखिलेश यादव ने इटावा में स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव के भाई विधायक सोबरन सिंह यादव व कुमुदेश चंद यादव से भेंट की। वे काफी देर तक दर्शन सिंह यादव के आवास हैंवरा कोठी में ठहरे। दर्शन सिंह के परिवार के लोगों का हालचाल लेने के साथ उन्होंने वहां पर अन्य लोगों से भी भेंट की। सपा अध्यक्ष ने शिवपाल सिंह यादव के साथ ही उनके सेक्युलर मोर्चा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के सेकुलर मोर्चा के पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारे जाने के मुद्दे पर किए गए सवाल पर कहा कि आज यह मौका नहीं है, जो इस तरह के सवालों का जवाब दिया जाए।

दर्शन सिंह को किया याद-

उन्होंने कहा कि वह आज यहां गमगीन माहौल में आए हैं। आज इस मामले में वह कुछ भी नहीं बोलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दर्शन सिंह के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उसकी भरपाई करना संभव नहीं है। दर्शन सिंह ने पूरा जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत किया है। वह पर्यावरण के बहुत बड़े संरक्षक थे। ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं।

शिवपाल ने किया यूपी की सभी 80 सीटों पर लड़ने ऐलान-

आपको बता दें शिवपाल यादव ने चुनावी घोषणा कर सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। उन्होंने उत्तरप्रदेश की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की किस्मत बदलना मोर्चे का उद्देश्य।
राष्ट्रीय एकता के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के उपेक्षित, अपमानित और जो लोग हाशिये पर हैं, उन्हें इकट्ठा कर लड़ाई लड़ेंगे।

Akhilesh in Etawah IMAGE CREDIT: Patrika
Updated on:
31 Aug 2018 05:09 pm
Published on:
31 Aug 2018 04:31 pm