6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल ने रामगोपाल यादव के छुए पैर, मुलायम सिंह यादव ने भी किया ये ऐलान

सपा नेता शिवपाल यादव ने पार्टी से अलग समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान कर दिया था जिससे पार्टी फिर दो फाड़ होती दिखी.

2 min read
Google source verification
Shivpal Ramgopal

Shivpal Ramgopal

इटावा. समाजवादी पार्टी में एक बार फिर अंतरकलह सामने आ गई है। बुधवार को सपा नेता शिवपाल यादव ने पार्टी से अलग समाजवादी पार्टी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान कर दिया था जिससे पार्टी फिर दो फाड़ होती दिखी। लेकिन गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता बाबू दर्शन सिंह यादव के निधन ने कुछ पल के लिए ही सही, लेकिन सबको करीब ला दिया। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता बाबू दर्शन सिंह यादव की अंत्येष्टि में शिवपाल सिंह यादव, पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत कई नेता मौजूद दिखे। इस दौरान शिवपाल ने रामगोपाल यादव के पैर भी छुए।

ये भी पढ़ें- शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर राजभर का धमाकेदार एेलान, दे दी बड़ी चुनौती, अखिलेश-अमर सिंह-मुलायम से की थी मीटिंग..

रामगोपाल यादव ने दिया आशीर्वाद, लेकिन नहीं की कोई भी बात-

शिवपाल सिंह यादव आज जब पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव से हैवरा में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव के अंतिम संस्कार के मौके पर मिले तो उन्होंने रामगोपाल के चरण छू कर उनका आशीर्वाद लिया। रामगोपाल ने भी शिवपाल के कंधे पर हाथ तो रखा और आशीर्वाद दिया, लेकिन दोनों की आखें तक नहीं मिलीं। और न ही कोई वार्ता हुई। दोनों ही अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के बाद अलग-अलग समय पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल भले ही राजनीतिक कारणों के चलते एक-दूसरे से नाराज हैं, लेकिन दुख के माहौल में दोनों ने अच्छे आचरण का उदाहण दिया।

ये भी पढ़ें- जल्दबाजी में महीनों बाद मुलायम पहुंचे सपा कार्यालय, अखिलेश के समर्थन में किया धमाकेदार ऐलान, शिवपाल खेमे को लगा बड़ा झटका

दिल का दौरा पड़ने से दर्शन सिंह का देहांत हो गया था। पूर्व राज्यसभा की अंत्येष्टि के मौके पर कई बड़े नेता पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। दर्शन सिंह, मुलायम सिंह के खिलाफ जसवन्त नगर सीट से चुनाव भी लड़े थे। वो मुलायम के मित्र भी थे। दर्शन सिंह शराब के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जाने जाते थे। कई जिलों के लोगों ने उनके कहने पर शराब पीनी छोड़ दी थी। वे तेरहवीं संस्कार के भी खिलाफ थे।

मुलायम ने रखी शोकसभा-

दर्शन सिंह के निधन से दुखी मुलायम सिंह महीनों बाद आज लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचे। लोगों को उम्मीद थी कि शायद वे शिवपाल के मोर्चे के ऐलान पर प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। बल्कि कार्यकर्ताओं से कहा कि आज दर्शन सिंह का याद करने का दिन है। इसको लेकर उन्होंने पार्टी में शोकसभा रखी।