इटावा

इटावा में अखिलेश यादव बोले- भाजपा संकट का नाम, सरकार मुनाफाखोरी कर रही, त्योहार में महंगाई बढ़ी

Akhilesh Yadav Rakshabandhan: इटावा में अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर चौतरफा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संकट का नाम है। मंत्री-विधायक जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, सवालों से घबराती है।
2 min read
Aug 28, 2026
राखी बंधवाते अखिलेश यादव, फोटो सोर्स- X अखिलेश यादव
राखी बंधवाते अखिलेश यादव, फोटो सोर्स- X अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav in Etawah: इटावा में रक्षाबंधन के अवसर पर अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में महिलाओं से राखी बंधवाया और उन्हें उपहार स्वरूप से पैकेट कर दिया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला किया। बोले बीजेपी सबसे बड़े संकट का नाम है। इसके जाते ही संकट खत्म हो जाएगा। उद्योगपतियों को मुनाफाखोरी के लिए खुली छूट दे दी गई है। जिसे चंदा वसूला जा रहा है।

नेपाल हादसे पर बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के इटावा में अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश बहुत बड़े संकट से घिरा है। कारण क्या रहा है? इसके विषय में बाद में जानकारी होगी। लेकिन सेटेलाइट के माध्यम से जानकारी हो जाती तो हादसों को टाला जा सकता था, जान माल के नुकसान को कम किया जा सकता था। चीन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि समय से जानकारी नहीं मिली। इस प्रकार के हादसों के लिए सरकार को तैयार रहना पड़ेगा।

उद्योगपतियों को खुली छूट

महंगी चीनी पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से आप किसी प्रकार की उम्मीद नहीं रख सकते हैं। महंगी चीनी के साथ मिलावट भी खूब हो रही है। पेट्रोल डीजल भी बहुत महंगा है।बहुत सोची समझी रणनीति के तहत कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है। त्योहार के समय महंगाई के कारण बाजार की रौनक गायब हो गई। इसका मुख्य कारण सरकार मुनाफा कमा रही है। मुनाफा कमाने के लिए सरकार ने उद्योगपतियों को खुली छूट दे दी है। मुनाफा बीजेपी के पास चंदे के रूप में पहुंच रहा है।

बीजेपी बेचने का काम कर रही

एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपने आप को समाजवाद का समर्थन दिखाने के लिए जिन जेपी की फोटो का इस्तेमाल किया था। उन्हें भी बेच दिया। किसानों को संकट में लाने वाले भी बीजेपी हैं। पहले बोरी में से चोरी होती थी। अब पूरी बोरी चोरी हो गई। किसानों को लागत के हिसाब से मूल्य नहीं मिल रहा है।

धर्मनिरपेक्षता हमारे देश की खूबसूरती

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी कंपनियों से एएमयू कर रहे हैं इन समझौते के कारण किसानों के पास जमीन नहीं बचेगी। छोटे किसानों का क्या होगा? उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारे देश की खूबसूरती है, हम सभी लोग साथ मिलकर रहते हैं। एक दूसरे की संस्कृति को हमने अपनाया है।

पत्रकार प्राइमरी स्कूल की तस्वीर दिखाने पर जेल

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी पत्रकार प्राइमरी स्कूल की तस्वीर दिखा दे तो जेल भेज दिया जाएगा। बीजेपी ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया।‌ शिक्षित होने पर लोग सवाल जवाब करेंगे और बीजेपी सवालों से घबराती है। बीजेपी सबसे बड़ी संकट है। जिसके हटने से ही संकट खत्म हो जाएगा। बीजेपी के विधायक मंत्री जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। लेकिन सरकार उसे पर बातचीत करना नहीं चाहती है।

मुख्यमंत्री चाय पी चुके

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस घर का नक्शा पास नहीं है उस घर में मुख्यमंत्री चाय पी चुके हैं जबकि पूरे प्रदेश में बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं। भाजपा शासन में इटावा का लायन सफारी, स्कूल, कॉलेज को बर्बाद कर दिया। एंबुलेंस चल नहीं रही है पुलिस के हाथ गर्म कर दो तो वह नरम हो जाती है। अखिलेश यादव रक्षाबंधन के अवसर पर इटावा आए थे। जहां उन्होंने राखी बंधवाया और महिलाओं को पैकेट दिया।

Updated on:
28 Aug 2026 03:31 pm
Published on:
28 Aug 2026 03:31 pm