समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपाई जेब में अफीम की पुडिय़ा रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता नाखुश है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव में किए वादे ही अभी तक भाजपा ने पूरे नहीं किए हैं, जिससे लोग गुस्से में हैं। जनता इस नगर निगम चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनावों की निष्पक्षता भंग करने की साजिश के तहत ही भाजपा ने एक बार फिर विधानसभा चुनावों के बाद 'छल पत्रÓ (भाजपा का संकल्प पत्र) जारी किया है। उन्होंंने कहा कि इस संकल्प पत्र की कोई विश्वसनीयता नहीं है।
भाजपा सरकार पहले अपने पुराने वादे पूरे करें
इटावा में एक समारोह में भाग लेने आए सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मतदाता भूले नहीं हंै कि 8 महीने पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। भाजपा सरकार में हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता फैली है। अखिलेश यादव ने कहा कि शहरों में गंदगी, कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बीमारियां फैल रही हैं। डेंगू से कितनी ही मौतें हो चुकी हैं। गोरखपुर में सैकड़ों बच्चों की मौतें हो चुकी हंै। दवा और ऑक्सीजन के बगैर अस्पतालों में मौतें हो रही हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय अपराध की घटनाओं पर रोक लगी थी। आज दिन दहाड़े लूट, अपहरण और बच्चियों तक से बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। यूपी में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार पहले अपने पुराने वादे पूरे करें, इसके बाद जनता को ***** बनाने के लिए नए वादे करे।
सपा सरकार ने सिर्फ विकास पर दिया ध्यान
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकारें हैं। इसके बावजूद गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ धुंध और धुएं से ग्रस्त है। प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब मतदाताओं की परीक्षा लेने का काम न करे। जनता के सामने विकल्प है समाजवादी पार्टी, जिसने जो वादा किया, वह समय से पहले निभा दिया। समाजवादी सरकार का कार्यकाल बेदाग है और समाजवादी सरकार के नाम विकास के कई कीर्तिमान हैं। भाजपा जो कहती है, वह करती नहीं है।
ये भी पढ़ें