Extreme weather expected in next 24 hours मौसम केंद्र लखनऊ ने इटावा को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला घोषित किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटे में कोहरे का कहर और कड़ाके की ठंड का असर दिखाई पड़ेगा।
Extreme weather expected in next 24 hours मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में इटावा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। रात और सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बीती रात कानपुर और कई अन्य क्षेत्रों में विजिबिलिटी जीरो थी। अगले 24 से 48 घंटे तक कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा, जिससे तापमान के गिरने की और अधिक संभावना हो गई है। दिन में भी ठिठुरन और गलन बनी रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल का असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है। जिसके कारण ऊंचे आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर गंगा के मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। आज कानपुर मंडल के कई जिलों में धूप के दर्शन नहीं हुए हैं।
मौसम केंद्र लखनऊ ने इटावा जिले को सबसे ठंडा जिला घोषित किया है। पिछले 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्र का तापमान 7 डिग्री, बाराबंकी 7.4, कानपुर नगर 7.7 और मुजफ्फरनगर का तापमान 8.01 डिग्री दर्ज किया गया। गाजीपुर, बलिया, बनारस, लखनऊ को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। अगले 24 घंटे में पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का असर तापमान पर पड़ेगा। जिसके और भी गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। बुधवार 24 दिसंबर का तापमान 8 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिस पर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात में भी आसमान साफ रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर का तापमान 7 से डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि 26 और 27 दिसंबर का तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। 28, 29, और 30 दिसंबर का तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।