इटावा

नई दिल्ली से लखनऊ धड़धड़ाते आ रही शताब्दी एक्सप्रेस, क्रॉसिंग के बंद गेट के बीच में फंसी कार, मचा हड़कंप

New Delhi-Etawah-Lucknow Rail Route: इटावा के रेल महकमे में उस समय हड़कंप मच गया। जब नई दिल्ली से लखनऊ आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस कार की चपेट में आने से बच गई। रेलवे क्रॉसिंग के बीच में कार फंस गई।

2 min read
Feb 01, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

New Delhi-Kanpur-Lucknow Train Route: इटावा में नई दिल्ली से लखनऊ आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से कार सहित चालक बाल बाल बच गया। जब कार के क्रॉसिंग पार करने के दौरान गेटकीपर ने फाटक बंद कर दिया, जिससे कार बीच में ही फंस गई। इसी बीच स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। गनीमत रही कि चालक ने खाली पड़े स्थान पर कार खड़ी कर दी, जिससे हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में गेटकीपर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना भरथना रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।

ये भी पढ़ें

पत्नी ने की पति की हत्या: संबंध बनाने के दौरान चाकू से काट दिया गला, पुलिस ने किया खुलासा

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बंद किया गया गेट

उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर उस समय हड़कंप मच गया। जब कार के निकलने के दौरान गेटकीपर ने गेट को बंद कर दिया। जिससे कार बीच में ही फंस गई। इसी बीच नई दिल्ली से लखनऊ आ रही 12003 लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का सिग्नल हो गया। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस फुल स्पीड से लखनऊ की ओर चली आ रही थी। यह देखकर चालक के हाथ-पैर फूल गए। उसने गेट के पास पड़े खाली स्थान पर गाड़ी को सुरक्षित खड़ा किया। जिससे हादसा होने से बच गया। गाड़ी गुजरने के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।

गेटमैन किया गया निलंबित

घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने इस संबंध में मेमो जारी कर घटना की जानकारी दी। टूंडला मंडल रेल यातायात प्रबंधक ने प्रथम दृष्टया में गेटकीपर हरिओम को दोषी पाया और उसे निलंबित कर दिया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना बीते शनिवार की शाम की है जब 12003 नई दिल्ली से चलकर लखनऊ आ रही थी।

Also Read
View All

अगली खबर