इटावा

कर्नाटक मे भाजपा सरकार काबिज करने के मुददे पर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

2 min read
May 18, 2018
कर्नाटक मे भाजपा सरकार काबिज करने के मुददे पर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

इटावा. कर्नाटक में लोकतंत्र विरोधी तरीके से सरकार के गठन को लेकर के इटावा में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रेम शंकर शर्मा शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार से लेकर सरकार गठन तक भारतीय जनता पार्टी ने जो लोकतांत्रिक तरीके से गला घोटने का काम किया है, यह पार्टी एन केन प्रकारेण सत्ता पर कब्जा करने का कुचक्र रखती है। उच्च पदों पर बैठे जिम्मेदार नेता कर रहे हैं। कर्नाटक के चुनाव में अल्पमत होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का राज्यपाल महोदय द्वारा आमंत्रण देने के साथ ही शपथ करा देना भी और बहुमत वाले कांग्रेस पार्टी युवा जनता दल एस के गठबंधन को दरकिनार कर देना स्पष्ट रूप से तानाशाही की चरम सीमा है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक: कांग्रेस और जेडीएस को अपने विधायकों से ज्यादा ‘शर्मा जी’ की बस पर क्यों है भरोसा

लोकतंत्र बचाओ प्रजातंत्र बचाओ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर धर्म निरपेक्ष ताकतों को हतोत्साहित करने का तथा अलोकतांत्रिक तरीका अपनाकर सत्तासीन होने का कृत्य किया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में देश में लोकतंत्र को बहाल रखने तथा भारतीय जनता पार्टी के जनतंत्र विरोधी सिद्धांत विहीन कार्यों को उजागर करते हुए 'लोकतंत्र बचाओ प्रजातंत्र बचाओ' दिवस के रूप में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन प्रस्तुत किया।

लोकतंत्र कार्रवाी को रोकने की है बात

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का ज्ञापन इटावा के उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ ने लिया। ज्ञापन में साफ शब्दों में कहा गया है कि इस लोकतांत्रिक कार्रवाई को तत्काल रोका जाए जिससे देश की जनता का भरोसा कायम हो सके लोकतंत्र सुरक्षित है। इस धरना प्रदर्शन में श्रीमती हंसमुखी शंखवार, फजल युसूफ, मलखान सिंह यादव,लाल सिंह शंखवार,प्रेम कुमार शाक्य,प्रशांत दुबे अंबुज त्रिपाठी,संजय दौहरे,पल्लव दुबे,शिशुपाल सिंह भदोरिया आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक चुनाव के बाद दिग्विजय ने खोला बड़ा राज, पत्नी को भी नहीं इसकी जानकारी, कांग्रेस में खलबली, आप भी पढ़ें पूरा मामला
Published on:
18 May 2018 05:05 pm
Also Read
View All