4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव के बाद दिग्विजय ने खोला बड़ा राज, पत्नी को भी नहीं इसकी जानकारी, कांग्रेस में खलबली, आप भी पढ़ें पूरा मामला

कर्नाटक चुनाव के बाद दिग्विजयसिंह ने खोला ये बड़ा राज, पत्नी को भी नहीं इसकी जानकारी, कांगे्रस में हो गई खलबली, आप भी पढे़ं ये पूरा मामला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 18 May 2018, 3:56 PM IST

digvijay singh

digvijay singh controversial statements after karnataka election news

रतलाम। कांगे्रस में अनेक पद पर रहे व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चित रहते हैं। इस बार उन्होने अपने निजी जीवन का एेसा राज खोल दिया है जिससे जहां एक तरफ कांगे्रस में खलबली हो गई है, वहीं उनकी पत्नी को भी इस बारे में अब तक पता नहीं है। इस मामले को सबसे पहले पत्रिका आपको बता रही है।

कांगे्रस नेता दिग्विजयसिंह शुक्रवार को रतलाम रेंज के नीमच जिले में है। यहां वे वरिष्ठ कांगे्रस नेता व पूर्व सांसद सहित मध्यप्रदेश में कांगे्रस सरकार के समय अनेक पदों पर मंत्री रहे बालकवि बैरागी के यहां आए थे। सभी को इस बारे में जानकारी है कि बैरागी का कुछ दिन पूर्व ही निधन हुआ है। बैरागी के यहां दु:ख प्रकट करने ही कांगे्रस नेता दिग्विजयसिंह आए हुए थे। यही पर दिग्विजयसिंह ने एेसी बात बोल दी, जिसको सुनने के बाद अब हर कोई हैरान हो गया है। पत्रिका आपको बताएगी की शुक्रवार को दिग्विजयसिंह ने क्या बड़ा बयान दे दिया है।

अक्सर चर्चा में रहते है दिग्विजयसिंह

आपको बता दे की कांगे्रस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते है। वर्ष 2003 में जब कांगे्रस की पराजय मध्यप्रदेश में हुई थी, तब दिग्विजयसिंह ही थे, जिन्होने ये सार्वजनिक रुप से कहा था कि वे आगामी 10 वर्षो तक कोई पद नहीं लेंगे। इसके बाद बड़ी बात ये है कि उन्होने अपनी कही बात को निभाया भी था। 2012-13 तक उन्होने कांगे्रस में बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी का ऑफर आने के बाद भी इंकार कर दिया था। पत्रिका आपको बताएगी की शुक्रवार को दिग्विजयसिंह ने क्या बड़ा बयान दे दिया है।

जी कहने से आए थे चर्चा में

असल में दिग्विजयसिंह उस वक्त बडे़ लाइमलाइट में आए थे, जब उन्होने एक आतंकवादी को जी कह दिया था। इसके बाद भारतीय राजनीती में बड़ा बवाल हो गया था। भाजपा ने दिग्विजयसिंह के उस बयान पर काफी हो हल्ला किया था। इतना ही नहीं दिल्ली में हुए आतंकवादियों के इनकाउंटर के समय भी इस पर सवालिया निशान लगाकर दिग्विजयसिंह चर्चा में आए थे। दिग्विजयसिंह की इसी काम करने की तरीके पर भाजपा अक्सर सवाल उठाती है। लेकिन शुक्रवार को दिग्विजयसिंह ने अपने निजी जीवन का जो सबसे बड़ राज खोला है, उसके बाद कांगे्रस में भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि अब कांगे्रस ये सोच रही है कि इस बयान के बाद वो क्या करें, क्योकि हमेशा की तरह भाजपा दिग्विजयसिंह के इस बयान के बाद अब राजनीती में बडे़ आरोप लगाएगी। इस समय कर्नाटक चुनाव व सरकार को लेकर मामला गर्म है, एेसे में ये बयान आग में घी डालने का कार्य करेगा।

ये बोल गए दिग्विजयसिंह अचानक

असल में शुक्रवार को नीमच के मनासा में आए दिग्विजयसिंह ने एक बड़ा राज खोल दिया। दिग्विजयसिंह ने बताया कि उनको प्यार से दिग्गी कहकर बुलाया जाता है। ये नाम उनको किसी और ने नहीं, बल्कि आदरनीय बालकवि बैरागी ने ही दिया था। दिग्विजयसिंह ने बताया कि जब वे तत्कालीन अर्जुनसिंह सरकार में सिंचाई मंत्री थे, तब ये नाम उनको बैरागी जी से मिला था। तब से लेकर अब तक उनके पूर्व के सभी दोस्त दिग्विजयसिंह के बजाए दिगगी नाम से ही बुलाते है। इतना ही नहीं, दिग्विजयसिंह के अनुसार ये बात तो उनकी पत्नी को भी अब तक नहीं पता है। बता दे की शुक्रवार को जब दिग्विजयसिंह मनासा पहुंचे तो बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उनका स्वागत करने पहुंचे थे। यही पर उन्होने सवाल-जवाब के बीच ये राज खोला है जो अब तक किसी को नहीं पता है।