4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजयसिंह शहर आए, बोले- आज तक जो कहना था, कह चुका…मीडिया से बनाई दूरी

रात ९ बजे शहर आए दिग्विजयसिंह, स्वागत करने उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 18 May 2018, 12:02 PM IST

patrika

Congress,Digvijay Singh,ujjain news,congress general secretary digvijay singh,congress worker,Welcomed,

उज्जैन. मंदसौर जाने के दौरान गुरुवार रात ९ बजे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह शहर आए। देवास रोड पुलिस लाइन चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने मंच बनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। राजा साहब संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है के नारे भी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। सिंह कार से उतरे और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

यहां मीडिया ने उनसे बात करना चाहा, लेकिन वे बोले मैं आज जो कहना था कह चुका, आगे जाना है देरी हो रही है। इसके बाद उनका काफिला मंदसौर के लिए रवाना हो गया। निगम नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार, माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर, जिपं उपाध्यक्ष भरत पोरवाल, दीपक मेहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रास्ते में स्वागत किया। बाद में आगर रोड नाका नंबर ५ पर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का सिंह का स्वागत किया।

संत अवधेशपुरी महाराज का अभिनंदन
उज्जैन. विभिन्न संस्था और संगठनों द्वारा अवधेशधाम मक्सी रोड पर परमहंस डॉ.अवधेशपुरी महाराज का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संजय राठी, बीआर मलिक, हरिओम मित्तल, जयपालसिंह, अनिलसिंह चंदेल, जगदीश शुक्ल, प्रकाश चित्तौड़ा, प्रकाश गुप्ता, पं. वासुदेव शास्त्री, नवीन आर्य, अचला शर्मा, सरोज अग्रवाल, विजय गिरि गोस्वामी, आनंदसिंह खींची मौजूद थे। संचालन सुदर्शन आयाचित ने किया।

माली समाज को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए एकता यात्रा रवाना
उज्जैन पत्रिका. माली समाज को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोडऩे तथा समाज में शिक्षा, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक दृष्टि से जनजागरण लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की जय क्रांति एकता यात्रा का आयोजन किया गया है। बुधवार को चारधाम मंदिर के समीप स्थित फूलमाली समाज धर्मशाला से यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा प्रदेश के 51 जिलों में भ्रमण कर 10 जून को भोपाल पहुंचेगी। इस अवसर पर फुले ब्रिगेड हेल्पलाइन का शुभारंभ किया जाएगा। संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली, उज्जैन जिला प्रभारी दीपक वर्मा ने बताया यात्रा को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान देवेंद्र बड़ोनिया, राम सैनी, लखन माली, लीलाधर आड़तिया, छोटू टाक, पवन माली, मोहनलाल माली, अशोक भाटी सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड का संपूर्ण मध्यप्रदेश में गठन किया जाएगा। इसके अलावा समाज की फुले ब्रिगेड हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। इस हेल्पलाइन के तहत शिक्षा, चिकित्सा, कानूनी, आर्थिक-धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक सहित अन्य विषयों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।