
Fire breaks out in Etawah sleeper bus: इटावा स्थित हाईवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगी देख बस चालक ने बस रोक दी। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने किसी प्रकार बस से निकाल कर अपनी जान बचाई। स्थानीय थाना पुलिस और फायर विकेट को आग लगने की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई थी। यात्रियों का सारा सामान भी जल गया था। गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में फायर ब्रिगेड ने एक्स पर बताया कि घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।फायर विकेट की तीन गाड़ियों ने आज पर काबू पाया।
उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़ा हादसा हो गया जब फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर डबल डेकर स्लीपर बस में आग लग गई। हरसौली गांव के पास आग लगते ही चालक ने बस को रोक दिया। यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए बस से कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों ने आग लगने की घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। यात्रियों ने बताया कि बस के अंदर उनका सामान रह गया जो पूरी तरह जल गया। इनमें कई यात्रियों के जेवर, जरूरी कागज और अन्य सामान शामिल है। घटना के समय बस आगरा कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से राठ जा रही थी। जो दिल्ली के कश्मीरी गेट से चली थी।
इस संबंध में फायर ब्रिगेड इटावा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर डबल डेकर बस में आग लगने की सूचना मिली। सिया देवी हॉस्पिटल के पास डबल डेकर बस में आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर स्टेशन इटावा की तीन यूनिट मौके पर पहुंची। जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज पर काबू पाया इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।