Weather update उत्तर प्रदेश में इटावा का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। रात का तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बरेली, शाहजहांपुर, अयोध्या, बाराबंकी में भी तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।
UP weather forecast मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हवा में नमी रहेगी। धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। ऊंचे आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। दिन में समय बढ़ाने के साथ ठंड से राहत मिलेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह और शाम को ठंड का असर दिखाई पड़ेगा। गंगा के मैदानी भागों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। बारिश नहीं होगी। मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश में इटावा सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया। इसके बाद बरेली, शाहजहांपुर, अयोध्या और बाराबंकी का तापमान 8 डिग्री या इससे कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां पर सामान्य से 3.1 डिग्री कम यानी 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली का सामान्य से 4.3 डिग्री कम यानी 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। शाहजहांपुर का 7 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या का 7.5 डिग्री सेल्सियस और बाराबंकी का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, फतेहपुर, फुरसतगंज, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बनारस एयरपोर्ट का तापमान 10 या 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जबकि बलिया, बनारस विश्वविद्यालय, बस्ती, कानपुर नगर, हमीरपुर, बांदा, झांसी और मेरठ का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 से 7 किलोमीटर के बीच ठंडी हवाएं चल सकती हैं।