इटावा

खुशखबरी: इटावा के लायन सफारी पार्क में नए मेहमानों का स्वागत, रूपा शेरनी ने तीन शावकों को दिया जन्म

Etawah Lion Safari Park: Rupa gave birth to 3 cubs इटावा के लायन सफारी पार्क तीन नए मेहमानों का स्वागत कर रहा है। रूपा शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है।‌ सफारी पार्क में बब्बर शेरों का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

less than 1 minute read
Apr 21, 2025

Etawah Lion Safari Park, Rupa gave birth to 3 cubs इटावा के लायन सफारी पार्क में एक शेरनी ने चार शावकों को जन्म दिया है। सभी स्वस्थ हैं। लायन सफारी केंद्र ने इस संबंध में जानकारी दी है। ऑल इंडिया रेडियो न्यूज़ लखनऊ ने इस संबंध में एक्स पर फोटो शेयर किया।‌ नन्हे शावकों के आने से लायन सफारी पार्क प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई। इटावा सफारी में शेर और शेरनी का कोरबा बढ़ता ही जा रहा है। अब कल 21 हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सफारी पार्क में शेरनी रूपा ने तीन शावकों को जन्म दिया। सफारी के निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि बीती रात शेरनी रूपा ने 3 शावकों को जन्म दिया है। 20 और 21 अप्रैल की रात को करीब 12:35 में पहला प्रसव हुआ है। इसके साथ ही दूसरा 1:42 और तीसरा 5:59 पर शावक को जन्म दिया है। इसके पहले रूप ने 3 दिसंबर 2023 को एक सावन को जन्म दिया था। जबकि 16 मार्च को शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। सभी स्वस्थ हैं।

नौ शावकों की दूसरी पीढ़ी के

इटावा सफारी पार्क में अब बब्बर शेर की संख्या 21 हो गई है। डॉक्टर अनिल कुमार पटेल ने बताया कि इनमें 16 शावकों का जन्म लायन सफारी पार्क में ही हुआ है। इनमें 9 शावक दूसरी पीढ़ी के हैं। इटावा सफारी पार्क में ही शेरनी जेसिका ने 26 जून 2019 को रूपा को जन्म दिया था। इसके साथ ही जेसिका ने सुल्तान, सिंबा, सोना, बाहुबली, गार्गी, नीरज आदि रखे गए हैं। शेरनी रूप का जन्म इटावा सफारी पार्क में हुआ था। उसकी मां जेसिका भी यहीं पर है।

Also Read
View All

अगली खबर