Military vehicle falls into ditch in Jammu and Kashmir इटावा के रहने वाले हवलदार की जम्मू कश्मीर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय हवलदार सैन्य वाहन पर गस्त पर था। आनियंत्रित सैन्य वाहन खाईं में गिर गया था।
Military vehicle falls into ditch in Jammu and Kashmir इटावा के रहने वाले हवलदार की जम्मू कश्मीर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के समय हवलदार एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट की ओर सैन्य वाहन से जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर सैन्य वाहन खाईं में जा गिरा। घटना में हवलदार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हवलदार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दिया है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के प्रेम का पुरा गांव निवासी सूरज सिंह यादव सेना में हवलदार की पोस्ट पर थे। बीते मंगलवार की सुबह तंगधार सेक्टर में ड्यूटी के दौरान सैन्य वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गया। जिससे सूरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सूरज सिंह के घर में कोहराम मच गया।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने ने बताया कि सूरज सिंह यादव 2009 में आर्मी में भर्ती हुए थे। बीते 1 वर्ष से जम्मू कश्मीर के तंगधार में तैनाती थी। घर में सूरज सिंह अपनी पत्नी नीलम और दो बच्चे बेटी शीतल (12) और अज्जू (8) अपने पीछे छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया। सूरज सिंह यादव के पिता कैप्टन वीर सिंह यादव फौज से रिटायर हुए थे। सूरज सिंह यादव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।