इटावा

इटावा में मौसम ने बदला करवट, आंधी तूफान और बारिश की संभावना खत्म, जानें मौसम का हाल

Etawah weather, Severe heat wave, temperature near 43 degrees इटावा में इस हफ्ते मौसम गर्म रहेगा। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम वैज्ञानिक ने बारिश की संभावनाओं से इनकार किया है।

2 min read
Apr 20, 2025

Etawah weather, Severe heat wave, temperature near 43 degrees आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। आज 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच तेज धूप निकलेगी। लू भी चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से क्रमशः 5.8 और 3.6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान 10.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इटावा में भी अगले हफ्ते मौसम गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।

कैसा रहेगा इटावा में 21 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज धूप निकलेगी। रात में भी आसमान आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गरम हवा की लपटें लोगों को परेशान करेंगी।

कैसा रहेगा 22 से 27 अप्रैल तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 22 अप्रैल का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि 23 अप्रैल बुधवार का तापमान 22 डिग्री से 42 डिग्री के बीच, गुरुवार 24 अप्रैल का तापमान 22 डिग्री से 42 डिग्री के बीच गुरु शुक्रवार 25 अप्रैल और शनिवार 26 अप्रैल का तापमान 24 डिग्री से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि रविवार 27 अप्रैल का तापमान 24 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।इस हफ्ते बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। भीषण गर्मी पड़ेगी गर्म लू की लपटें लोगों को परेशान करेंगी।

Also Read
View All

अगली खबर