
Etawah news इटावा में फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पायलट नोटबुक, स्टेशन अधीक्षक की मोहर, फर्जी आई कार्ड, नेम प्लेट, लाल और हरी झंडी आदि बरामद किया गया है। उसे जांच के दौरान गिरफ्तार लोको पायलट ने बताया कि वह नगर निगम फिरोजाबाद की सर्विस कंपनी में काम करता है। रेलवे नौकरी करने का सपना देखा था। इस दौरान उसने रेल कर्मचारियों से नजदीकी बढ़ाई। इंजन में बैठकर ड्राइवर के साथ घूमने लगा। लोको पायलट ट्रेन में मुफ्त में यात्रा करने लगा। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में जीआरपी ने कालका एक्सप्रेस से लोको असिस्टेंट लोको पायलट आकाश पुत्र राकेश निवासी जलेसर रोड कौसल्या नगर उत्तर जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। जो लोको पायलट की यूनिफॉर्म पहना था और गले में आई कार्ड भी लगाया था। पूछताछ के दौरान आकाश ने बताया कि वह दसवीं फेल है और बचपन में रेलवे में नौकरी करने का सपना देखा था। रेलवे ड्राइवर से दोस्ती की और कई बार इंजन में बैठकर यात्रा की।
पूछताछ में आकाश ने बताया कि लोको पायलट के काम देखकर वह फर्जी लोको पायलट बन गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक के मोबाइल से फोटो और वीडियो मिले हैं। जिसमें पायलट की ड्रेस में इंजन में बैठकर चल रहा है। जो रेलवे कानून की दृष्टि से बड़ा अपराध है। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि युवा संविदा पर सफाई कर्मचारी का काम करता है। जांच की जा रही है।