इटावा

Female Teacher Video Viral: इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए ‘बेपर्दा’ हो गई शिक्षिका, बच्चों ने भी देखी वीडियो

Female Teacher Video Viral: सोशल मीडिया पर रील (Reels) बनाने का लोगों में जबरदस्त बुखार चढ़ा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक महिला टीचर ने तो हद ही कर दी। उसकी हरकत की शिकायत मिलने पर BSA ने जांच बैठा दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2023, 6:59 PM IST
female teacher posted obscene herself videos on Instagram in Etawah
इटावा में फेमस होने के लिए महिला शिक्षक ने खुद के अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डाले।

Female Teacher Video Viral: सोशल मीडिया पर रील (Reels) बनाने का लोगों में जबरदस्त बुखार चढ़ा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक महिला टीचर ने तो हद ही कर दी। महिला को लगा कि इससे उसके फॉलोअलर्स बढ़ जाएंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। उसकी हरकत की शिकायत मिलने पर BSA ने जांच बैठा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेमस होने के लिए लोगों की बाढ़ सी आई है। फिर चाहे वह फेसबुक हो या इंस्टाग्राम (Facebook-Instagram) यूजर्स तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करके अपने फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाने की जद्दोजहद में लगे हैं। इसी कड़ी में इटावा की एक महिला टीचर ने तो फेमस होने और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसी हरकत कर डाली। जिसने पूरे जिले में हंगामा खड़ा दिया।

दरअसल, महिला टीचर ने अपने ही अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए। देखते ही देखते उसकी रील्स वायरल हो गईं। जिस स्कूल में महिला टीचर पढ़ाती है। वहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। साथ ही महिला टीचर को स्कूल से निकाल देने की मांग तक कर डाली। यह मामला इटावा के इकदिल नगर पंचायत के एक गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल का है। जहां तैनात एक शिक्षिका को रील्स बनाने का शौक है। उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए खुद के अश्लील वीडियो बनाए और पोस्ट कर दिए। उसके स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों को इसका पता चल गया तो उन्होंने जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। उन पर महिला शिक्षक की इस हरकत का क्या असर पड़ेगा? इसलिए बेहतर होगा कि टीचर को स्कूल से निकाल दिया जाए। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले की जांच बीईओ मुख्यालय और दो महिला कर्मचारियों को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
16 Sep 2023, 6:59 PM IST
Published on: