30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulandshahar News: अपना भी हाल तुम्हारे जैसा है साजन…चलती क्लास में रील बनाने लगी शिक्षिका, जानें अब क्या होगा?

Bulandshahar News: यूपी के बुलंदशहर में भरी क्लास में अचानक पढ़ाई छोड़ शिक्षिका ने रील बनानी शुरू कर दी। उसके सहयोगी शिक्षक ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में अब बीएसए ने सख्त एक्‍शन लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 14 Sep 2023, 5:38 PM IST

teacher making reel front of children's classroom Video viral in Bulandshahr

भरी क्लास में बच्चों के सामने रील बना रही थी शिक्षिका, वीडियो वायरल

Bulandshahar News: सोशल मीडिया पर रील बनाकर उसे वायरल करने का मानों ट्रेंड से चल पड़ा हो। जिसे देखो वही रील बनाकर वायरल कर रहा है। कोई फनी वीडियो बनाता है तो कोई गाने पर डांस करके वीडियो बना रहा है। इसमें महिला शिक्षिका भी पीछे नहीं हैं। आरोप है कि बुलंदशहर के एक स्कूल सरकारी स्कूल में एक महिला शिक्षक चलती क्लास में रील बना रही थी। शिक्षिका के डांस करने का दूसरे टीचर ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया मामला अब बीएसए तक पहुंच गया है। बीएसए ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

शिकारपुर ब्लॉक के रिवाड़ा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका की फिल्मी गानों पर बनी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला शिक्षिका चलती क्लास में अपना भी हाल तुम्हारे जैसा है साजन गाने पर डांस करते हुए रील बना रही थी। इसी बीच दूसरे शिक्षक ने महिला शिक्षिका का वीडियो बना लिया। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित ब्लॉक के बीईओ से जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: अंडा करी बनाने को लेकर विवाद में पत्‍नी बन गई हैवान, पति पर ताबड़तोड़ बरसाए चाकू

क्लास में अक्सर बच्चों से वीडियो बनवाती हैं 'मैडम'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिकारपुर तहसील स्थित रिवाड़ा गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाली प्रभा नेगी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें वो क्लास के अंदर डांस, फनी एक्ट आदि करते नजर आ रही है। आरोप यह भी है कि प्रभा अक्सर ही क्लास में रील्स बनाती है और फिर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर देती हैं। वीडियो शूट करने का काम वो स्कूल में पढ़ने आए बच्चों से करवाती है।

वायरल हो रहे वीडियो में टीचर को साड़ी में बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिखाया गया है। एक अन्य वीडियो में वो फनी एक्ट करते नजर आ रही है। स्कूल के अंदर बच्चों से रील बनवाने वाली टीचर का मामला अब तूल पकड़ रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए रील इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं। आरोप है कि प्रभा नेगी के कई रील आपत्तिजनक और उत्तेजक है। इसे लेकर स्कूल के दूसरे टीचर्स ने सीनियर्स से शिकायत की तो मामला बीएसए तक पहुंच गया। अब बीएसए ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: 28 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, अगले 72 घंटे तक जबरदस्त आंधी-बिजली की चेतावनी