30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंडा करी बनाने को लेकर विवाद में पत्‍नी बन गई हैवान, पति पर ताबड़तोड़ बरसाए चाकू

Etah News: पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात होती है, लेकिन अगर यही झगड़ा जान पर बन आए तो...यूपी के एटा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 14 Sep 2023, 4:27 PM IST

etah.jpg

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा ‌जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से अंडा करी बनाने को कहा। इसपर भड़की पत्नी ने अचानक उसपर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एटा की नगर कोतवाली क्षेत्र के पीपल अड्डा निवासी विनीत पुत्र मुरारी लाल ने बताया कि शादी के बाद घर में अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होते रहते थे। पीड़ित ने बताया कि आए दिन पत्नी किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती रहती थी। उसका कहना है कि दो दिन पहले उसका अंडा खाने का मन हुआ था। इसलिए वह अंडा खरीदकर घर ले आया।

यह भी पढ़ें: 28 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, अगले 72 घंटे तक जबरदस्त आंधी-बिजली की चेतावनी

पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी से अंडा करी बनाने के लिए कहा। इतना सुनते ही वह भड़क गई। पहले तो बातचीत होती रही, इतने ही गुस्साई पत्नी चाकू ले आई और उस पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना उसने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग