
उत्तर प्रदेश में अभी जारी रहेगा बारिश, मौसम विभाग ने किया अपडेट
IMD Weather Update: यूपी के कई जिलों में हो रही बारिश अभी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही अगले 3 घंटों में यूपी 28 जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिब 15 सितंबर से 18 सितंबर तक कई जिलों में वज्रपात की भी स्थिति बन रही है। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। इसके तहत अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, कानपुर नगर, इटावा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामुपर, अलीगढ़, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, ललितपुर में भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।
शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही 30 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है जबकि शनिवार और रविवार को भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 15 सितंबर से 18 सितंबर तक कई जिलों में वज्रपात की भी स्थिति निर्मित होगी। मंगलवार को मानसून की सक्रियता के साथ उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व भारत में भारी बारिश रिकार्ड की गई है। वही आज मौसम सामान्य बना रह सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। 17 और 18 जीरो को पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज के साथ अति तेज बारिश रिकार्ड की जाएगी।
यूपी में कई जगह पर बादलों का आवागमन रहेगा। इस सप्ताह बारिश का सिलसिला जारी ही रहने वाला है। प्रदेश के तराई बेल्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात बनने से प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। 14 से लेकर 17 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतापपुर, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, बाराबाकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, श्रावस्ती ,लखनऊ, उन्नाव में मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
Updated on:
14 Sep 2023, 4:00 PM IST
Published on:
14 Sep 2023, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.