Etawah News: इटावा में चोटी काटने की घटना के बाद हुए दादरपुर उपद्रव में गिरफ्तार गगन यादव ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर नेताओं पर जमकर बोला है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है।
Gagan Yadav in Etawah: इटावा में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय पार्टी की तरफ से सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दादरपुर में हुई पथराव की घटना में जेल भेजे गए गगन यादव ने कहा कि उन्हें मालूम है किसने उनके खिलाफ साजिश रची? उन्हें यह भी मालूम है कि किसके इशारे पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मौके पर उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। संबोधन के दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने वाले के साथ मारपीट की गई और सभा से बाहर कर दिया गया। हालांकि गगन यादव ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।
उत्तर प्रदेश के इटावा में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय पार्टी की तरफ से ज्ञानस्थली करवा खेड़ा में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गगन यादव ने कहा कि कुछ लोगों को मंजूर नहीं था कि वह जिले में आकर अपनों के लिए काम करें। वह लोगों के आंसू पोंछने और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए आए थे, लेकिन उनका विरोध किया गया और 18 दिनों तक सेंट्रल जेल में रखा गया। उन्हें जानकारी मिली थी कि किसके इशारे पर साजिश रची गई है।
लेकिन उन्होंने संयम का परिचय दिया और किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया, जिससे कि समाज में गलत संदेश न जाए। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ कहते हैं, वह करते हैं। लोगों को दान की जरूरत नहीं है, उन्हें काम चाहिए। अपना जीवन दान दीजिए। उन्होंने अपना पूरा शरीर दान दे दिया है, इसलिए वह जो कुछ कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। मजदूर को मजदूर समझिए, मजबूर नहीं, अगर दान देने के इच्छुक हैं, तो काम दीजिए, जीते जी रक्तदान दीजिए और करने के बाद अंगदान देकर लोगों के प्राणों की रक्षा करें।
इस मौके पर गगन यादव ने एक कार्ड दिखाया, बोले, "मैं हमेशा अपने साथ रखता हूं। उन्होंने अपना पूरा शरीर दान दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ कहते हैं, वह करके दिखाते हैं, इसलिए कहता हूं, आप मेरे लिए पसीना बहाओ, मैं आपके लिए खून बहा कर दिखाऊंगा।" इस मौके पर सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के लंपदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।