इटावा

इटावा में वंदे भारत: उद्घाटन का समय बदला, जानें प्रधानमंत्री कब दिखाएंगे हरी झंडी

Etawah Vande Bharat train आगरा से टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाना आसान हो गया है। 630 किलोमीटर की यात्रा 7 घंटे में पूरी होगी। 16 सितंबर से सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत मिलने जा रही है। इटावा रेलवे स्टेशन पर इसके स्वागत की तैयारी की जा रही है।

2 min read
Sep 11, 2024

Etawah Vande Bharat train आगरा से बनारस के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। अब इस ट्रेन को 15 सितंबर को हरी झंडी नहीं दिखाई जाएगी। आगरा से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत का स्टॉपेज इटावा में है। प्रधानमंत्री वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद गाड़ी पटरी पर दौड़ने लगेगी। यह गाड़ी आगरा से शाम 4:15 पर चलेगी। जो इटावा 6:05 पर पहुंचेगी। कानपुर होते हुए रात 11:55 पर वाराणसी पहुंचेगी

Etawah Vande Bharat train वंदे भारत एक्सप्रेस अब आगरा से इटावा होते हुए बनारस तक जाएगी। जिसका टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस में स्टॉपेज होगा। 630 किलोमीटर की यात्रा सेमी हाई स्पीड ट्रेन 7 घंटे में पूरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। जिसके इटावा में रुकने से यहां के यात्रियों को काफी सुविधा होगी और वह बनारस तक की यात्रा कर सकेंगे। इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है।

वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन

Etawah Vande Bharat train सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत 16 सितंबर से इटावा वालों के लिए उपलब्ध है। यह ट्रेन आगरा से सुबह 6 बजे खुलेगी। जो दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 3:20 पर वाराणसी से खुलेगी और रात 10:20 पर आगरा पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से टाटा-ब्रह्मपुर, राउरकेला-हावड़ा, आगरा-बनारस, टाटा-पटना सहित अन्य रुटों के लिए कुल 11 बंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इटावा रेलवे ने वंदे भारत के स्वागत की तैयारी शुरू करती है। रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की जा रही है।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत

Etawah Vande Bharat train 16 सितंबर से यह ट्रेन जनपद वासियों के लिए उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। विशेष कर आगरा और बनारस में आने वाले विदेशी पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। इटावा आने वाले यात्री भी इसका लाभ उठाएंगे। बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों को भी इसका लाभ मिलेगा। ‌

आगरा वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल

Etawah Vande Bharat train वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन आगरा से सुबह 6 बजे खुलेगी। जो टूंडला 6:48 पर पहुंचेगी। 2 मिनट स्टॉपेज के बाद 7:40 पर इटावा, 9:15 पर कानपुर सेंट्रल, 11:25 पर प्रयागराज जंक्शन और 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से दोपहर 3:20 पर खुलेगी। प्रयागराज जंक्शन 4:50 पर, कानपुर सेंट्रल 6:57 पर, इटावा जंक्शन 8:17 पर, टूंडला जंक्शन 9:32 पर पहुंचेगी। आगरा कैंट में रात 10:20 पर यात्रा समाप्त होगी। प्रयागराज और कानपुर में वंदे भारत का 5 मिनट का स्टॉपेज है। जबकि अन्य सभी स्टेशन पर 2 मिनट गाड़ी रुकेगी।

Updated on:
14 Sept 2024 07:42 am
Published on:
11 Sept 2024 07:58 am
Also Read
View All

अगली खबर