इटावा

खुशखबरी: कल सभी सरकारी कार्यालयों, बैंकों में रहेगी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज भी रहेंगे बंद

Tomorrow all government offices, schools, colleges, banks closed कल सभी स्कूल, कॉलेजों के साथ सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बैंक और एलआईसी भी नहीं खुलेंगे।

less than 1 minute read
Apr 17, 2025

Good news, Tomorrow all government offices, schools, colleges, banks closed प्रदेश सरकार ने कल 18 अप्रैल शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस मौके पर सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में भी छुट्टी रहेगी। बैंक यूनियन और भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा से जारी अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी कल छुट्टी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के इटावा में आगामी 18 अप्रैल को शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिसको देखते हुए कल सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। स्कूल और कॉलेज में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 18 अप्रैल को परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यह आदेश लागू होगा।

बैंक और एलआईसी में भी रहेगी छुट्टी

बैंक यूनियन की तरफ से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 18 अप्रैल को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में भी बंदी रहेगी। यह अप्रैल महीने का आखिरी सार्वजनिक अवकाश है। आगामी 12 मई सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जबकि आगामी 7 जून शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।‌ इस दिन बकरीद है।

Also Read
View All

अगली खबर