इटावा

बेटा ना होने के कारण पति ने दो बेटियों सहित पत्नी को घर से निकाला, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Husband threw his wife and two daughters out of house इटावा में पति ने बेटा ना होने के कारण पत्नी को दो बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता बेटियों के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है। डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।‌ ‌

less than 1 minute read
May 06, 2025

Husband threw his wife and two daughters out of house इटावा में पति ने बेटा ना होने के कारण दो बेटियों को पत्नी सहित घर से बाहर निकाल दिया। जबकि शादी के 13 साल हो गए थे। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बेटियों के लिए सुरक्षित भविष्य की मांग की है। जिलाधिकारी ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कर कार्रवाई करने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के इटावा के छितौनी गांव की रहने वाली सुशीला ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले सुशील कुमार के साथ हुई थी। ‌एक के बाद एक उसकी दो बेटियों वैष्णवी और प्रतिज्ञा ने जन्म लिया। वैष्णवी इस समय 10 साल की और प्रतिज्ञा 9 साल की है। ससुराल वाले बेटा ना होने के कारण ताना मारते थे।‌ उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। उसने 112 पर फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। ‌ लेकिन बात बनी नहीं। सुशील कुमार नेदोनों बेटियों के साथ सुशीला को घर से बाहर निकाल दिया।

डीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया

सुशीला दोनों बेटियों को लेकर अधिकारियों की चौखट पर न्याय की फरियाद लग रही है। जिलाधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सुशीला ने अपने पति, सास ससुर और दो ननद के खिलाफ शिकायत की है। जिन पर घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। डीएम ने सुशीला को न्याय का भरोसा दिलाया और पुलिस को कार्रवाई करने को कहा। ‌

Published on:
06 May 2025 10:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर