IMD issued alert for 16 May मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार 16 मई शनिवार को तीव्र गति से लू चलने की संभावना है। तापमान भी 44 डिग्री के आसपास रहेगा। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
IMD issued alert for 16 May आईएमडी मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में आगामी 16 मई को तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा भी चल सकती है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे के अनुसार आगामी 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है। उमस से जनजीवन प्रभावित रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 17 मई और और 18 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को लू से बच के रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी तेज हवाएं चलेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।