Western Disturbance Coming Soon: मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट किया है, जिसके अनुसार 17 फरवरी को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर परेशानी का कारण बन सकता है।
Weather forecast about Western Disturbance: मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के विषय में जानकारी दी है। जिसके अनुसार 17 फरवरी को इसके आने का पूर्वानुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं और दिन और रात के तापमान को बढ़ने से रोक रही हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम के तापमान को नियंत्रित रखती हैं। फरवरी में तापमान बढ़ने से फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। फसल की सिंचाई करने से किसानों की लागत भी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले शनिवार तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र लखनऊ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में फुरसतगंज का सब सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बांदा का तापमान सबसे अधिक 30.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात का तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 फरवरी रविवार का तापमान 12 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में फुरसतगंज का तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कानपुर नगर का 9 डिग्री, बांदा और आजमगढ़ का 9.02 डिग्री, और बहराइच का 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि इटावा का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटे में बांदा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 30.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि झांसी का 29.5, प्रयागराज का 29, वाराणसी का 28.6 डिग्री, और आगरा का 27 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में इटावा का 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।