इटावा

कोलकाता से गुरुग्राम जा रही बस के पहिए में लगी आग से मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ?

Kolkata-Gurugram bus wheel fire इटावा में पश्चिम बंगाल से गुरुग्राम जा रही बस के पहिए में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। चालक ने सतर्कता से बस को कड़ी किया। जिससे आग की लपटे यात्रियों तक नहीं पहुंच पाई।

2 min read
Jun 30, 2025

Kolkata-Gurugram bus wheel fire इटावा के आगरा कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब प्राइवेट चलती प्राइवेट बस के पहिए में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही बस के अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के समय बस में 60 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने आग की लपटे देख धीरे से गाड़ी को किनारे खड़ी किया। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस बीच फायरबिग्रेड को भी आग लगने की जानकारी दी गई। गनीमत रही की आग की लपटे यात्रियों तक नहीं पहुंची। इसके पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना बकेवर थाना क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश के इटावा में चलती बस में आग लगने की घटना सामने आई है। जिसमें 60 यात्री सवार थे। घटना के समय बस कोलकाता से दिल्ली जा रही थी। बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिलीटीला गांव के पास अचानक बस के पहिए में आग लग गई। यह देख बस में बैठी सवारियों में कोहराम मच गया।

चालक की सतर्कता से हादसा टला

चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को किनारे खड़ी किया। जिससे आग फेल नहीं पाई। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके पहले बारिश के पानी से आग पर काबू पाया गया। इस बीच यात्रियों को नजदीक के गेस्ट हाउस में रुकवाया गया है।

ब्रेक में खराबी के कारण लगी आग

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना पुलिस पहुंच गई। बस में ब्रेक में खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। जो कोलकाता से दिल्ली जा रही थी।‌ जिसमें अधिकांश पश्चिम बंगाल की सवारियां थी। जो गुड़गांव मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

Also Read
View All

अगली खबर