इटावा

जिला कारागार में बंद डकैत कुसमा नाइन की हालत खराब, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Kusma Nain health condition poor, admitted to Saifai Medical College Etawah इटावा में जिला कारागार में सजा काट रही डकैत कुसमा नाइन को बीमारी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इटावा रेफर कर दिया गया है। कुसमा नाइन ने मध्य प्रदेश में आत्मसमर्पण किया था।

2 min read
Feb 01, 2025

Kusma Nain health condition poor, admitted to Saifai Medical College Etawah इटावा जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा भोग रही कुख्यात डकैत कुसमा नाइन बीमार चल रही है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में कुसमा नाइन की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक के अनुसार कुसमा नाइन पिछले 1 माह से बीमार चल रही है। जिन्हें टीवी की बीमारी है। कुसमा नाइन फूलन देवी से बदला लेने के लिए बिहड़ में कूदी थी। जिसे 15 महिलाओं को एक लाइन में खड़ा करके गोली मरवा दिया था।

उत्तर प्रदेश के जालौन के टिकरी गांव की रहने वाली कुसमा नाइन जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रही है। जो इस समय टीवी की बीमारी से ग्रसित है। जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि बीमारी की हालत में कुसमा नाइन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई इटावा रेफर कर दिया। ‌

कौन है कुसमा नाइन?

दस्यु सुंदरी फूलन देवी के बाद क्रूरता में कुसमा नाइन को याद किया जाता है। जिसने 1984 में बेतवा नदी के किनारे स्थित गांव में 15 मल्लाह को लाइन में खड़ा करके गोली मार दी थी। उनके घर को आग लगा दिया था। जिसे फूलन देवी से बदला लेना बताया गया। 1996 में कुसमा नाइन ने दो मल्लाहों की आंखें निकलवा ली थी। लेकिन उन्हें जिंदा छोड़ दिया। कुसमा नाइन को सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला कारागार से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कुसमा नाइन और डकैत लालाराम के बीच प्रेम संबंध जग जाहिर है। लालाराम और फूलन देवी के बीच दुश्मनी चल रही थी। जून 2004 में कुसुमा नाइन में भिंड मध्य प्रदेश में बिना शर्त आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद से इटावा जिला कारागार में सजा काट रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर