इटावा

मौसम केंद्र लखनऊ का पूर्वानुमान: जानें अगले 7 दिनों का मौसम, 27 दिसंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Lucknow Meteorological Center forecast मौसम केंद्र लखनऊ ने अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए क्रमश: ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
2 min read
Dec 26, 2025
कोहरे का कहर, रफ्तार में ब्रेक (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका)

Lucknow Meteorological Center forecast मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेरठ एक बार फिर प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इटावा का 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बाराबंकी का 6.8 डिग्री, प्रयागराज का 7 डिग्री और सुल्तानपुर का 7.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के शाहजहांपुर, बहराइच, गोरखपुर, गाजीपुर और बलिया का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान 10 से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। ‌ मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रात के साथ दिन में भी ठंड का एहसास होगा। गलन बनी रहेगी।

28, 29, और 30 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग मौसम केंद्र लखनऊ ने अगले 7 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 28, 29, और 30 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना से अत्यंत घना कोहरा छाया रहेगा। ‌जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी शून्य रहने की संभावना है।

31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए येलो अलर्ट

मौसम केंद्र लखनऊ ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। इस संबंध में लोगों को सावधान किया गया है।‌ विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर के बीच रहने की संभावना है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अब उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है। जिससे दोपहर में धूप निकल रही है। लेकिन धूप में नरमी है। कई क्षेत्रों में मौसमी हलचल हो रही है। जिसके कारण तराई क्षेत्र में धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से राहत मिलने की उम्मीद है।

बादलों की चहल कदमी बढ़ेगी

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। ‌रात में बादल के आने से तापमान बढ़ेगा। लेकिन दिन में बादलों के आने से तापमान घट जाएगा। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसमी मॉडल के अनुसार नए वर्ष की शुरुआत में बादल की संभावना बन रही है। 27 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे हवाओं की गति धीमी होगी और प्रदूषण, कोहरा, धुंध बढ़ जाएंगे। अगले 48 घंटे तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और ठंड अपना असर दिखाएगी।‌

Updated on:
26 Dec 2025 08:33 pm
Published on:
26 Dec 2025 08:32 pm