इटावा

ओम प्रकाश राजभर ने किया खुलासा, बताया जब चुनाव में मुलायम सिंह यादव के लिए वो बन गए थे हनुमान

ओमप्रकाश राजभर का दावा: संसदीय चुनाव मे आजमगढ मे मुलायम मुसीबत थे तब हनुमान बन कर दिलाई थी जीत
1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 6:38 PM IST
Rajbhar Mulayam
Rajbhar Mulayam

इटावा. सपा के गढ़ कहे जाने वाले इटावा में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर नियमित तौर भाजपा सरकार पर तो हमलावर दिखे ही साथ ही सपा अध्यक्ष व संरक्षक पर भी खूब चर्चा की। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भी उनके रिश्ते मधुर रहे हैं और इसके चलते पिछले लोकसभा चुनाव में नेताजी की जीत में उन्होंने भूमिका भी निभाई थी। इसका खुलासा राजभर ने गुरुवार को किया। और डंके चोट पर कहा यहां के लोग यह पता कर सकते हैं।

हनुमान बनकर की थी मदद-

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुखिर्यों में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि पिछले संसदीय चुनाव में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मुसीबत में थे। तब उन्होंने ही हनुमान बन कर मदद की थी, जिसके नतीजे के तौर पर उनको जीत मिली थी।

"पूछ लेना उन नेताओं से जब मुसीबत पड़ी थी.."

उन्होंने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहॉ समाजवादी पार्टी के नेता हैं। पूछ लेना उन नेताओं से जब मुसीबत पड़ी थी, तो भगवान राम को तो हनुमान के पास जाना पड़ा था। पता कर लेना कि भगवान के ऊपर जब विपत्ति आयी तो हनुमान ने कैसे उन्हें सफलता दिलाई। जब आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के उपर विपत्ति आई तब कोई दिखाई नहीं दे रहा था। चारों ओर अंधेरा था। तब ओमप्रकाश राजभर ने उनको अंधेरे से निकासा और उनकी इज्जत और सम्मान बचाया।

Published on: