
Rajbhar Akhilesh
लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बेझिझक व किसी प्रकार के एक्शन से बेफिक्र होकर ऐसे-ऐसे बयान दे रहे हैं जो सियासी गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हाल ही में उन्होंने शहरों के नाम में बदलाव को लेकर कड़ी आपत्ति जताई व कहा कि पहले भाजपा सरकार के मुस्लिम चेहरों के नाम बदले जाएं। यहीं नहीं, उन्होंने नाम बदलने की प्रक्रिया पर खर्च होने वाले करोड़ों रूपयों को गरीबों की शिक्षा व अन्य विकास कार्यों में लगाने की नसीहत तक दे डाली है। भाजपा इससे बेहद नाखुश है और कहा जा रहा है कि अंदरखाने में वह राजभर को सबक सिखाने की तैयारियों में जुटी है।
शिवपाल के लिए कहा यह-
वहीं आज उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, संरक्षक मुलायम सिंह यादव व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल सिंह यादव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। इसमें एक तरह से उन्होंने शिवपाल की नई पार्टी बनाने के फैसले पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि सूरज के सामने कोई दीपक लेकर खड़ा हो यह कितनी रोशनी करेगी यह समझ लीजियेगा।
मुलायम-अखिलेश पूरे प्रदेश के नेता-
वहीं उन्होंने इटावा को सपा का गढ़ कहे जाने वाली बात पर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि मुलायम-अखिलेश पूरे प्रदेश के नेता। उन्होंने कहा कि गढ़ किसी पार्टी का नहीं होता है, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पूरे उत्तर प्रदेश के नेता हैं। अखिलेश यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, इसलिए वह केवल इटावा के ही नहीं हैं।
Published on:
15 Nov 2018, 5:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.