इटावा

बारिश ने 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, फरवरी में भी निराशा हाथ लगी, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

Rainfall record broken: मौसम विभाग ने जनवरी और फरवरी में हुई बारिश को लेकर आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है, ‌जो काफी चिंताजनक है।

2 min read
Feb 26, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP weather update: मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दियों की बारिश ने निराश किया है। 1 जनवरी से 24 फरवरी के बीच 58% बारिश कम दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीजन के अंत तक यह अभी 60% हो सकती है। पिछले 10 सालों से शीतकालीन में कम बारिश का रिकॉर्ड है। 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है, जिससे कुछ हद तक सुधार हुआ है, लेकिन फरवरी काफी सूखा रहा।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: मऊ से जोधपुर और ईदगाह आगरा जंक्शन से श्री गंगानगर के लिए होली स्पेशल ट्रेन

पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कम बारिश हुई

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्व और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 40 से 54% बारिश कम दर्ज की गई है। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, और कानपुर देहात में भी 40 से 58% बारिश कम दर्ज की गई है। सूखे मौसम के कारण कई समस्याएं खड़ी हो रही है। जल स्रोत सूख गए हैं, खेती पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च को सक्रिय हो रहा है, जिसका असर देश पर दिखाई पड़ेगा।

पिछले 24 घंटे में अयोध्या का तापमान सबसे कम

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में अयोध्या का तापमान सबसे कम 11.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि नजीबाबाद, कानपुर नगर का तापमान 12 डिग्री, बहराइच का 12.02 डिग्री और प्रयागराज का 12.5 डिग्री तक किया गया है। प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी अपना एहसास करा रही है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक तापमान बांदा का दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया, जबकि हमीरपुर का 16.2 डिग्री, लखनऊ का 14.4 डिग्री, इटावा का 14.4 डिग्री और झांसी का 13.9 डिग्री दर्ज किया गया है। ‌

हमीरपुर का तापमान सबसे अधिक

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में हमीरपुर का तापमान सबसे अधिक 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बनारस और बांदा का तापमान 31.8 डिग्री, झांसी का 31.01 डिग्री और आगरा का 31 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सबसे कम मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, बरेली और बलिया का दर्ज किया गया। यहां का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि अलीगढ़, फतेहगढ़, इटावा, हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और चुर्क का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा इटावा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

27 फरवरी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पास

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 27 फरवरी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम को प्रभावित करेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच सकता है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को आसमान में हल्के-फुल्के बादल रह सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर