इटावा

रामगोपाल यादव ने 2022 चुनाव में गठबंधन को लेकर कहा यह

शाहीन बाग पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल ने कहा है कि दिल्ली में सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के पक्षकारों की बात माननी चाहिए ।

2 min read
Feb 20, 2020
Ram gopal

इटावा. शाहीन बाग पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल ने कहा है कि दिल्ली में सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के पक्षकारों की बात माननी चाहिए। उन्होंने 2022 चुनाव में गठबंधन को लेकर भी बयान दिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने शाहीन बाग में चल रहे सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने दो मध्यस्थ नियुक्त कर दिये हैं, तो वहाॅ धरने पर बैठे लोगों को उनकी बात माननी चाहिये, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सड़क कही रुकनी नहीं चाहिये, सड़क पर सभी का अधिकार है। रामगोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए करारे हमले किए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में लाॅ एंड आर्डर नहीं रहा है। भाजपा विधायक दुष्कर्म कर रहे हैं और भाजपा सांसद गुंडागर्दी कर रहे हैं।

गठबंधन पर कहा यह-

2022 के विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी। इस बार चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा समाजवादी पार्टी 2022 में पुनः बिना गठबंधन के भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है जिसे कोई नहीं रोक सकता। जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है। योगी जी की सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। यूपी में एक भी विकास का काम नहीं चल रहा है। सिर्फ वहीं काम चल रहा है, जिसे अखिलेश यादव की सरकार में स्वीकृत किया गया था और जिसका पैसा अखिलेश की सरकार ने रीलिज किया था।

लाॅ एंड आर्डर को लेकर सपा नेता प्रो.राम गोपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुये कहा कि भाजपा के लोग बलात्कार कर रहे हैं। भाजपाई गुंडागर्दी कर रहे हैं। अधिकारियों को मार रहे हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे हैं।

Published on:
20 Feb 2020 09:57 pm
Also Read
View All