17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का अनुमान, होगी बारिश, मिलेगी राहत

मौसम ने फिर से करवट लेनी शुरू कर दी है। गुरुवार बीते कुछ दिनों की तुलना में हल्का ठंडा रहा। बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवाएं चलने लगी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 20, 2020

Rain Alert

Rain Alert

लखनऊ. मौसम ने फिर से करवट लेनी शुरू कर दी है। गुरुवार बीते कुछ दिनों की तुलना में हल्का ठंडा रहा। बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवाएं चलने लगी। जिससे अंदेशा हुआ कि बारिश भी जल्द ही हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने इस अंदेशे पर अपनी मुहर लगा दी है। जिसके अनुसार लखनऊ व आस-पास के इलाकों समेत प्रदेश के कई स्थानों पर अगले तीन-चार दिनों तक बारिश, बौछारों व बदली हो सकती है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट के साथ लोगों को ठंड महसूस हो सकती है।

बुधवार तक जहां दोपहर में धूप में खडा़ होना मुश्किल लग रहा था, वहीं गुरुवार को हल्की ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 16 डिग्री रहा। हालांकि बुधवार की तुल्ना में इसमें ज्यादा फर्क नहीं है। बुधवार को धूप ने गर्मी का अहसास कराया। जहां अधिकतम तापमान 28.6 रहा, तो न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते यूपी में तीन-चार दिनों तक मौसम में बदलाव दिखेगा।

बढ़ेगी गर्मी-

दो-तीन दिनों की राहत के बाद गर्मी फिरसे पसीने लाएगी। फरवरी में ही गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। इस माह का तापमान 28 के पार जा चुका है। फरवरी के अंत तक अधिकतम तापमन 30 तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग पहले ही अनुमान लगा चुका है कि इस साल बीते वर्षों के मुकाबले ज्यादा गर्मी पड़ेगी। मार्च में इसकी शुरुआत हो जाएगी।