इटावा

कथावाचक के अपमान के बाद उपद्रव, पुलिस पर पथराव, मुख्य साजिश कर्ता गगन यादव गिरफ्तार

Mastermind of Etawah violence arrested इटावा में कथावाचक के अपमान के बाद भड़की हिंसा के मुख्य साजिश कर्ता को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। एसपी देहात ने यह जानकारी दी है।
2 min read
Oct 14, 2025
हिंसा का मुख्य आरोपी गगन यादव मेरठ से गिरफ्तार, एसपी देहात (फोटो सोर्स- 'X' Etawah police वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' Etawah police वीडियो ग्रैब

Mastermind of Etawah violence arrested इटावा में कथावाचकों के अपमान के बाद भड़की हिंसा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ बकेवर थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 26 जून को बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में तोड़फोड़ और हिंसा हुई थी। जिसमें पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था। कई वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई थी। जिसके मुख्य साजिश कर्ता को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

कथावाचकों के अपमान के नाम पर इकट्ठा हुई थी भीड़

उत्तर प्रदेश के इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत दादरपुर गांव में कथावाचक के अपमान पर मेरठ के गगन यादव ने लोगों से ददरपुर गांव पहुंचने की अपील की थी। दादरपुर में इकट्ठा हुई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए थे। इस संबंध में बकेवर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि 13 वाहन पुलिस के कब्जे में है। इसी क्रम में मुख्य साजिश कर्ता गगन यादव फरार को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। ‌

क्या कहते हैं एसपी देहात?

एसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार करके अब तक जेल भेजा जा चुका है। मौके से 13 वाहनों को भी कब्जे में लिया गया था। जिनके खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में मुख्य साजिश कर्ता गगन यादव उर्फ शुभम यादव पुत्र ओंकार सिंह निवासी गंगानगर मवाना रोड मेरठ थाना गंगानगर मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार गगन यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आगे के कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
14 Oct 2025 07:45 pm
Published on:
14 Oct 2025 07:45 pm