इटावा

देवरिया घटना के विरोध में सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च, सरकार पर लगाया ये आरोप

देवरिया के बालिका संरक्षण गृह कांड के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से शास्त्री चौराहे तक कैंडिल मार्च निकाला।

2 min read
Aug 08, 2018
Candle March

इटावा. देवरिया के बालिका संरक्षण गृह कांड के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से शास्त्री चौराहे तक कैंडिल मार्च निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित बच्चियों को इंसाफ दिलाने, आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की भी मांग की।

ये भी पढ़ें

अखिलेश के बाद पिता मुलायम सिंह यादव ने एम. करुणानिधि के निधन पर जताया शोक, याद किए पुराने किस्से

यहां सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष लीलाबती राजपूत व जिला उपाध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार हैं, वहां-वहां महिलाओं पर ज्यादा अत्याचार हो रहा है। बेटी बचाओ का नारा देने वालों से ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन लोगों ने आरोप लगाया कि कई भाजपा के नेता भी बलत्कार के आरोपी हैं। देश के सबसे बड़े रेप कांड मुजफ्फरपुर जहां 34 बच्चियों का रेप हुआ और अब देवरिया जहां 44 में से 18 बच्चियां गायब हैं, यह जॉच का विषय है। कठुआ और उन्नाव जैसी घटना ने पूरी दुनियां में देश को शर्मशार किया है। इस घटना की निष्पक्ष सीबीआई जांच होनी चाहिए जिससे वे चेहरे बेनकाब हों जिन्हें सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आजादी के बाद से अब तक जितने बलात्कार हुए उतने पहले कभी नहीं हुए। जो सरकार बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है, उसे कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। पूरे यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। चारों तरफ जंगल राज है। इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा हो।

कैंडल मार्च में सचिन यादव, किशन यादव, सौरभ यादव महामंत्री चन्दन सिंह बघेल, प्रवक्ता राकेश यादव, लोहिया वाहनी के अध्यक्ष राम बाबू, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष एस. एम. मुस्तकीम, छात्र सभा के आशीष यादव मौजद रहे।

ये भी पढ़ें

कौन हैं ‘राय साहब’ जिनकी हर बात सुनते हैं अखिलेश यादव
Published on:
08 Aug 2018 06:15 pm
Also Read
View All