weather department warning: मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। इटावा में इस हफ्ते तापमान 26 से 43 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।
weather department warning: मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। इस संबंध में एक चित्र भी जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 डिग्री के आसपास दिखाया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिलों में 20 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में भारी वृद्धि होने की संभावना है।आगामी हफ्ते की शुरुआत में 41 से 42 डिग्री के बीच से होने की संभावना है जो 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसका मुख्य कारण पछुआ हवा है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान से गर्म हवाएं तेजी से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की ओर आ रही है। जिसका असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम भी सक्रिय हो रहा है जो मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है। यह भी गर्म हवाओं को उत्तर प्रदेश की ओर धकेल रहा है जबकि हिमालय क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का असर काफी तेजी से कम पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। आंशिक रूप से बादल भी आ सकते हैं। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मंगलवार 21 अप्रैल का तापमान 24 से 41 degrees के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी 15 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 22 अप्रैल और गुरुवार 23 अप्रैल का तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि शुक्रवार 24 अप्रैल का तापमान 26 से 43, शनिवार 25 अप्रैल का तापमान 26 से 42 और रविवार 26 अप्रैल का तापमान भी 26 to 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।