इटावा

शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- दो गुजराती और दो पैसे वाले देश को चला रहे

Shivpal Singh Yadav big statement about two Gujarati and two poonjipati इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश को केवल दो गुजराती और दो पूंजीपति चला रहे हैं। बीजेपी के किए गए सारे वादे झूठे निकले।

less than 1 minute read
Aug 21, 2025
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

Shivpal Singh Yadav big statement about two Gujarati and two poonjipati इटावा में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश को दो गुजराती और दो पैसे वाले चला रहे हैं। केवल पूंजीपतियों के काम हो रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार विकास कार्य नहीं केवल नाम बदलने में व्यस्त है। ‌शिवपाल सिंह यादव इटावा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। आज क्या स्थिति है? यह सबको पता है। उन्होंने पक्का तालाब स्थित मंदिर में राधा कृष्ण की आरती उतारी, पूजा अर्चना की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे

ये भी पढ़ें

एक वायरल वीडियो क्लिप के कारण एसडीएम सदर को पद से हटाया गया, जांच एडीएम को दी गई

बीजेपी के सारे वादे झूठे निकले

उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी कर 45 सीटें जीती हैं।‌ प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। किसानों और नौजवानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। बीजेपी झूठ और भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश को केवल दो गुजराती और दो पूंजीपति चला रहे हैं और केवल उन्हीं के लिए सरकार काम कर रही है। अन्य लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बीजेपी के सारे वादे झूठे निकले

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष से 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया था। एमएसपी पर भी वादा किया गया था। लेकिन वह भी झूठा निकला। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम परशुराम पुरी करने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार केवल नाम बदलने में व्यस्त है। विकास का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें

कन्नौज में पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा, 10 नामजद, 20-25 अज्ञात

Updated on:
21 Aug 2025 04:40 pm
Published on:
21 Aug 2025 04:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर