इटावा

शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश यादव की तरफ से विधानसभा के कई टिकट फाइनल

Akhilesh Yadav finalized many assembly tickets इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के लिए कई प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। जीएसटी पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बोले 14 साल से जनता को लूटा जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2025, 7:51 PM IST
इटावा में शिवपाल सिंह यादव (फोटो सोर्स- 'X' इटावा वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' इटावा वीडियो ग्रैब

Akhilesh Yadav finalized many assembly tickets इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। उनकी तैयारी है कि विधानसभा चुनाव में फर्जी वोट पड़ने ना पाए और असली वोट ना कटे। शिवपाल सिंह यादव इटावा में पूर्व प्रधान शिवराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। बोले जीएसटी के माध्यम से 14 साल जनता को लूटा है। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। जनता नहीं बख्शेगी।

कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है

उत्तर प्रदेश के इटावा के बसरेहर विकासखंड के गौरा दयालपुर गांव पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। सरकार कहती है महिलाएं रात में बिना किसी भय के घूम रही हैं। जबकि रोजाना सामूहिक रेप जैसी घटनाएं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है, स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बेकार हो चुकी है, अस्पताल में दवा, स्टाफ, डॉक्टर कुछ नहीं है।

जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेल

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेल हो चुका है। टंकी पानी नहीं दे रही है। सड़क खोद कर डाल दिया गया है। जिसे अब ठीक नहीं किया जा रहा है। जमीनी हकीकत बहुत बेकार है। जबकि सत्ता के लोग अपने घर, मठ, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बना रहे हैं।

जीएसटी के नाम पर जनता को लूट गया

जीएसटी के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जीएसटी के नाम पर जनता को लूटा गया है। महंगाई कितनी बढ़ गई है? पिछले 14 साल से जीएसटी के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है। जनता बख्शेगी नहीं। प्रधानमंत्री के मणिपुर दौर पर पूछे गए सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं। इसलिए सौगातें दी जा रही है। बाद में गुजरात की कंपनी पहुंचकर जनता को लूटेंगी।

Updated on:
13 Sep 2025, 7:51 PM IST
Published on: