इटावा

इटावा: श्री केदारेश्वर महादेव के दर्शन से बनते हैं बिगड़े काम, अखिलेश यादव ने कहा- अंदर हैं चमत्कारी शालिग्राम

Shri Kedareshwar Mahadev Dham: इटावा में श्री केदारेश्वर महादेव धाम में स्थापित शिवलिंग चमत्कारी है जो शिवशक्ति अक्ष रेखा पर स्थापित है। अखिलेश यादव ने लिखा चमत्कारी शिवलिंग के दर्शन से बिगड़े काम बन जाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2026, 6:29 PM IST
श्री केदारेश्वर महादेव धाम में स्थापित चमत्कारी शिवलिंग, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
श्री केदारेश्वर महादेव धाम में स्थापित चमत्कारी शिवलिंग, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Shri Kedareshwar Mahadev Dham: इटावा में श्री केदारेश्वर महादेव धाम आस्था का बड़ा केंद्र बन गया है।‌ सावन के पवित्र महीने बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहती हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन मात्र से मनोकामना पूरी होती है और बिगड़े काम बनते हैं। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने इस संबंध में एक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शिव धाम में चमत्कारी शालिग्राम है। जिनके दर्शन से सभी भाग्यवान बनते हैं। मंदिर के आगे नंदी और प्रवेश द्वार पर प्रभु राम और श्याम विराजमान है। ‌

भाग्य बदलने वाला शिवलिंग

उत्तर प्रदेश की इटावा में श्री केदारेश्वर महादेव का धाम सावन के महीने में आस्था का केंद्र बना है। हजारों की संख्या में भोले के भक्त जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित चमत्कारी शालिग्राम शिवलिंग है। यह शिवलिंग नेपाल की गंडकी नदी से लाई गई शालिग्राम शिला से निर्मित है। धार्मिक मान्यता है कि शालिग्राम को शिव रूप में पूजने से विशेष पुण्य मिलता है। इसी कारण श्रद्धालु इसे भाग्य बदलने वाला शिवलिंग कहते हैं।

शिवशक्ति अक्ष रेखा पर स्थित है श्री केदारेश्वर महादेव का धाम

यह मंदिर शिवशक्ति अक्ष रेखा पर स्थित बताया जाता है। कहा जाता है कि इसी शिव शक्ति अक्ष रेखा पर केदारनाथ, सोमनाथ, महाकालेश्वर सहित शिव के प्रमुख धाम स्थित हैं। महादेव के धाम के प्रवेश पर 10 फीट ऊंचे नंदी महाराज विराजमान हैं, द्वार पर भगवान राम और कृष्ण की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर उत्तराखंड केदारनाथ धाम की शैली पर बना है।

क्या लिखते हैं अखिलेश यादव?

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर मंदिर की महिमा बताई। उन्होंने लिखा कि यहां मनचाहा वरदान मिलता है। यह धाम शिवशक्ति अक्ष रेखा पर स्थित है। जिस पर भोले बाबा शिव के बाकी सारे धाम हैं। अंदर चमत्कारी शालिग्राम हैं, जिनके दर्शन से बनते सब भाग्यवान हैं। यहां आकर सबके बिगड़े काम बन जाते हैं। भगवान शंकर सबका कल्याण करते हैं सब की मनोकामनाओं का ध्यान रखते हैं सब की इच्छाओं की पूर्ति का परम स्थान है।

कैसे पहुंचें श्री केदारेश्वर महादेव?

श्री केदारेश्वर महादेव शिव धाम सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए इटावा जंक्शन नजदीक का रेलवे स्टेशन है जो श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर से करीब 10 किलोमीटर है। यहां से भक्तों को केदारेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए साधन उपाध्याय उपलब्ध है। नजदीकी बस स्टेशन भी इटावा है। यहां से भक्तों के लिए साधन उपलब्ध है। ऑटो से जाया जा सकता है। निजी साधन से भी बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचते हैं। सावन सोमवार और महाशिवरात्रि पर इटावा, सैफई, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, ग्वालियर, दिल्ली से भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Updated on:
18 Aug 2026, 6:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All