इटावा

CoronaVirus : रामगोपाल यादव सांसद निधि से देंगे एक करोड़

इटावा-फिरोजाबाद जिलों को 50-50 लाख रुपए सांसद निधि से देंगे प्रोफेसर रामगोपाल यादव, डीएम को लिखा पत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2020, 4:27 PM IST
CoronaVirus : रामगोपाल यादव सांसद निधि से देंगे एक करोड़
CoronaVirus : रामगोपाल यादव सांसद निधि से देंगे एक करोड़

इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कोरोना से बचाव के लिये अपनी सांसद निधि से एक करोड़ की धनराशि जारी करने के लिए फिरोजाबाद और इटावा के जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि उनकी सांसद निधि से एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर मास्क और सेनेटाइजर खरीदने के लिये निर्गत की जाए। डीएम को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज एवं लॉकबॉर्न को सफल बनाने में जुटे चिकित्साकर्मियों जिनमें डॉक्टर से लेकर के सफाईकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इटावा और फिरोजबाद जिले को सांसद निधि से 50-50 लाख रुपए जारी किये जाएं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार को तत्काल देश के सभी जन-धन खाताधारकों के बैंक एकांउट में सहायता धनराशि ट्रांसफ़र करने का प्रबंध करना चाहिए। साथ ही जो लोग रास्तों पर भटक रहे हैं उनके भोजन-पानी, चिकित्सा और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए रैन-बसेरों का भी इंतज़ाम करना चाहिए।

Published on: