इटावा

भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, इलाके के लोगों में आक्रोश

भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, इलाके के लोगों में आक्रोश

2 min read
Apr 24, 2018

बकेवर. थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम व्यासपुरा में अम्बेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तोड़फोड़ कर दी गयी। प्रतिमा की तोड़-फोड़ की सूचना मिलते ही आनन-फानन में जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर नई बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करवाई । जिसके चलते गर्म माहोल होते ही कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी और वही सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासियों के साथ इटावा जिले के अन्य स्थानों से भी बाबा साहब के अनुयायियों ने ग्राम व्यासपुरा पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा को लगवाने में सहयोग किया ।


जानकारी के अनुसार बीती रात ग्राम व्यासपुरा में प्रवेश करते ही अम्बेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने गांव व क्षेत्र का माहोल खराब करने की नियत से प्रतिमा की तोड़फोड़ कर डाली ।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव, उपजिला अधिकारी-भरथना हेम सिंह, तहसीलदार गजराज सिंह, कानूनगो छोटेलाल, लेखपाल राजेन्द्र यादव के आलावा कोतवाली प्रभारी भरथना जे.पी. पाल, थाना पुलिस मौके पर पहुंचने के साथ-साथ बाबा साहब के अनुयायी चेयरमैन विनोद दौहरे, डॉ. एम पी सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, बसपा नेता सर्वेश दौहरे, अभिलेन्द्र, सुरेश चंद्र, रामदास, अलोक कुमार, श्रीमती लक्ष्मी देवी, पूर्व प्रधान बृजेश दौहरे, नीरज गौतम, टीपू अम्बेडकर, संदीप कुमार, आदि लोगों ने बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित कराने में सहयोग किया।

प्रतिमा स्थापित हो जाने के बाद बाबा के अनुयायियों ने माल्यार्पण किया। वही थाना पुलिस की मौजूदगी में स्थापित प्रतिमा की रगाई पुताई का काम चलता रहा।उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। बता दें कि पिछले वर्षों में भी बाबा साहव की मूर्ति तोड़ डाली थी।

Published on:
24 Apr 2018 05:15 pm
Also Read
View All