गौरतलब है इसके पूर्व गंगा घाट थाना क्षेत्र के गदिया खेड़ा गांव की रहने वाली किशोरी ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसके बाद पुलिस प्रशासन में एक बार फिर हड़कंप मच गया था पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंजीकृत किए गए मुकदमे में गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने IPC की धारा 376D/ 342/ 323/ 504/ 506 ipc 3/4 पास्को एक्ट 3(2) एससी/ एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को रफ्तार के लिए जिसमें प्रदीप रवि यादव शामिल है। जबकि शेष तीन अभियुक्त जिसमें पूर्व सभासद, गंगा घाट थाना क्षेत्र का आनंद नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र यादव, गंगा घाट थाना क्षेत्र का गदिया खेड़ा निवासी राकेश गौतम और किशोरी का पिता शामिल है क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन में चल रही जांच के संबंध में पुलिस ने बताया कि जल्द से जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।