इटावा

“आवरागर्दी” में इटावा में एक सैकड़ा स्कूली छात्रों के पकड़े जाने से मचा हड़कंप

कोचिंग जाने वाले स्कूली छात्रों की कुछ एक हरकतों के चलते उनको सबक सिखाने के इरादे से उत्तर प्रदेेश के इटावा में चलाये गये एक अभियान से हड़कंप मच गया है।

2 min read
Jul 14, 2018
etawah
"आवरागर्दी" में इटावा में एक सैकड़ा स्कूली छात्रों के पकड़े जाने से मचा हड़कंप

इटावा. कोचिंग जाने वाले स्कूली छात्रों की कुछ एक हरकतों के चलते उनको सबक सिखाने के इरादे से उत्तर प्रदेेश के इटावा में चलाये गये एक अभियान से हड़कंप मच गया है। इस अभियान के चलते सौ के आसपास स्कूली छात्रों को पुलिस ने धरदबोचा है। हालांकि पुलिस ने सभी को बिना कार्रवाई के ही चेतावनी देकर छोड़ दिया है। असल मे इस कार्रवाई के पीछे पुलिस की मंशा स्कूटी या मोटर साईकिल पर तीन सवारी के रूप मे मूवमेंट करना और समय से घर ना पहुंचने की शिकायते मिलने के बाद इटावा पुलिस ने इस अभियान को गोपनीय ढंग से चलाने का निर्णय लिया है ।


पुलिस के इस अभियान ने स्कूली छात्रो के साथ साथ उनके अभिवाभको के छक्के छुडा दिये है क्यो कि ना तो किसी भी स्कूली छात्र या फिर उनके अभिभावको को ऐसी कार्रवाई की उम्मीद नही थी । इटावा शहर के चौगुर्जी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब 15 से 18 वर्ष के किशोर कोचिंगों से निकले और सिविल लाइन थाने पहुंच गए । उनके घर के हर अभिभावकों के पास संदेश पहुंचा कि उनका बच्चा सिविल लाइन थाना में पहुंच गया है तो वे दौड़े चले आए । पता चला कि पुलिस यह संदेश देना चाह रही थी कि उनका बच्चा आवारा गर्दी कर रहा था । करीब 100 की संख्या में 15 से 18 साल के इन किशोरों को थाना ले जाया गया । परंतु बड़ी कार्रवाई कचहरी रोड पर मित्तल की कोचिंग के बाहर व ईदगाह के पास हनुमान मंदिर पर पुलिस ने की । पुलिस ने सभी स्कूटियों को थाना में खड़ा करा दिया और किशोरों के जूते चप्पल भी बाहर उतरवा दिए ।


इंस्पेक्टर सिविल लाइन संजय त्यागी ने बताया कि यह एक अभियान चलाया गया था, जिसमें जो किशोर तीन सवारी स्कूटी व मोटरसाइकिल पर बैठा कर घूम रहे थे उन्हें पकड़ लिया गया । उनके अभिभावकों को घर से बुलाकर उनके बारे में बताया गया है। और उसके बाद उन्हें सुपुर्दगी दे दिया गया । उनके साथ किसी भी तरह की कोई अभद्रता नही की गई और ना ही कोई कार्रवाई की गई अगर कुछ दिया गया है तो सिर्फ चेतावनी दी गई है ।

Published on:
14 Jul 2018 02:28 pm