इटावा

पढ़ाते समय शिक्षक अचानक गिरा, विद्यालय में मचा हड़कंप, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Teacher dies in Etawah: इटावा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाते समय शिक्षक अचानक गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Death of teacher: इटावा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षक की अचानक तबियत बिगड़ी और वह गिर पड़े। साथी शिक्षक उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार हार्ट अटैक के कारण मौत हो सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षक की मौत के बाद शिक्षा विभाग में शौक की लहर दौड़ गई। मामला महेवा ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: कानपुर से प्रयागराज, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

सीने में दर्द की शिकायत की

उत्तर प्रदेश के इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा खुर्द कला निवासी राजेश कुमार पुत्र मोतीलाल उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला लसकरयान में सहायक अध्यापक के रूप में कार्य कर रहे थे। आज सुबह वे विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे थे। उसी समय उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे गिर पड़े। राजेश कुमार के गिरते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। साथी शिक्षक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिक्षा विभाग में शौक की लहर

राजेश कुमार की मौत से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में शिक्षक मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजेश कुमार के ऊपर पत्नी, पुत्र मोहित और प्रिया की जिम्मेदारी थी, जिनका रो-रो के बुरा हाल है।

Updated on:
18 Feb 2026 09:01 pm
Published on:
18 Feb 2026 08:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर