इटावा

UP Orange Alert: 28 और 29 दिसंबर को बहुत घना कोहरा मचाएगा तांडव, पड़ेगी भी भीषण ठंडी

UP Orange Alert: मौसम केंद्र लखनऊ ने 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीत दिवस भी रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2025, 8:44 PM IST
घने कोहरे से विजिबिलिटी काफी कम (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका)

UP Orange alert मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया में रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रात, सुबह और शाम के साथ दिन में भी गलन रहेगी। प्रदूषण और धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा। घना कोहरा पड़ने की भी संभावना है। बारिश नहीं होगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय लेकिन कमजोर

उत्तर प्रदेश में इटावा जिला पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। लेकिन सपोर्ट में कोई मौसमी सिस्टम नहीं बन रहा है। जिससे बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस वर्ष अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। 2026 के शुरुआत में बूंदाबांदी हो सकती है। निकट भविष्य में आने वाला पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा कारगर नहीं है और ना ही इसके साथ कोई मौसमी सिस्टम बन रहा है। इसलिए बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीत दिवस से भीषण शीत दिवस रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28, 29 दिसंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को शीत दिवस अलर्ट है।

पिछले 24 घंटे में इटावा सबसे ठंडा जिला

पिछले 24 घंटे में इटावा को सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बाराबंकी, चुर्क का 7 डिग्री, आगरा का 7.1, फतेहपुर का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली, फतेहगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, झांसी, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि गोरखपुर, गाजीपुर, बीएचयू बनारस, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, बहराइच, लखनऊ, शाहजहांपुर, और हमीरपुर का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।‌

Updated on:
27 Dec 2025, 8:44 PM IST
Published on: