
Muzaffarnagar coldest city in state, Kanpur hottest, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति में एक बार फिर परिवर्तन आ रहा है। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे धूप में नरमी रहेगी। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। जबकि इटावा और बुलंदशहर का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर नगर का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इटावा और बुलंदशहर का 10 डिग्री, कानपुर नगर का 10.02 डिग्री और मेरठ का 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कानपुर नगर का 29.02 डिग्री, शाहजहांपुर का 28.9 डिग्री, हमीरपुर का 28.2 डिग्री और प्रयागराज और बनारस का 28 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज आसमान साफ रहेगा। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार 24 नवंबर का तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की हो जाएगी। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 25, 26 और 27 नवंबर का तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। सुबह और शाम को ठंड रहेगी। 28 और 29 नवंबर का तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 30 नवंबर का तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आने वाले हफ्ते में बारिश की कोई संभावना नहीं है।