इटावा

UPSI परीक्षा में उपलब्धि: इटावा के 21 आरक्षी बने सब इंस्पेक्टर, चार महिलाएं शामिल

Etawah Police News: इटावा में 21 सिपाहियों ने उत्तर प्रदेश एसआई भर्ती परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। एसएसपी ने सफल पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी का एहसास कराया। ‌
2 min read
Jul 16, 2026
मुंह मीठा कराते एसएसपी, फोटो सोर्स- X इटावा पुलिस
मुंह मीठा कराते एसएसपी, फोटो सोर्स- X इटावा पुलिस

Etawah Police Department: इटावा के पुलिस महकमा में आज खुशी की लहर दौड़ गई। जब उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती 2026 की परीक्षा में 21 सिपाहियों को सफलता हाथ लगी। जिन्होंने सब इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें चार महिला सिपाही भी शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऑफिस में सभी सफल पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी सेवा और अनुशासन का प्रतीक है। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ‌‌

21 पुलिस कर्मी बने सब इंस्पेक्टर

उत्तर प्रदेश के इटावा के पुलिस विभाग के 21 सिपाहियों के लिए आज का दिन खास था। जब उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 की परीक्षा में उन्हें सफलता मिली। जिसमें 17 पुरुष और चार महिला आरक्षी शामिल है। इनमें बलराई थाना के दुर्गेश कुमार, भरथना थाना के अनमोल जायसवाल, भरेह थाना के विशेष कुमार, सरसों  थाना के आकाश कुमार शामिल है।

इन्हें भी मिली सफलता

इसके साथ ही सरसों थाना के भारत सिंह, ऊसराहार थाना के धर्मेश गिरी, वैदपुरा थाना के पंकज कुमार, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना के नितेश कुमार, बसरेहर थाना के सचिन, कोतवाली के विशाल परमार, जसवंतनगर थाना के हिमांशु, कोतवाली के सौरभ सिंह, इकदिल थाना के विकास, जसवंतनगर थाना के सुशांत गिरी, सैफई थाना के गोविंद मिश्रा और डीसीआर से अक्षय कुमार शामिल है।

महिला आरक्षियों में इन्हें मिली कामयाबी

महिला आरक्षियों में इकदिल थाना के डिंपल पाठक, जसवंत नगर थाना से नेहा श्योरान, सैफई से साक्षी और चक्कर नगर थाना से गीता को सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता मिली है। पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सब इंस्पेक्टर परीक्षा में सफल पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया उनका मुंह मीठा कराया।

एसएसपी ने जिम्मेदारी का एहसास कराया

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सफल पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ निभायें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की वर्दी सेवा और अनुशासन की प्रतीक है इस जनता का विश्वास बनाए रखें। उन्होंने सफल पुलिस कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।