इटावा

उत्तर प्रदेश में कानपुर मंडल का जिला इटावा सबसे ठंडा जिला, जबकि बहराइच का तापमान सबसे अधिक

Uttar Pradesh coldest district Etawah मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में इटावा सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया है। यहां का तापमान सामान्य से 3.6 कम दर्ज किया गया है‌। अधिकतम तापमान में बहराइच जिले का नाम है। जानें इस हफ्ते इटावा का मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
Nov 27, 2025
(फोटो सोर्स- पत्रिका)

Uttar Pradesh coldest district Etawah मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल का जिला इटावा पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। जबकि बहराइच का तापमान पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में बनारस, आजमगढ़, गोरखपुर और बनारस शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। धूप में तेजी नहीं रहेगी। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात व आसपास के जिलों का तापमान अब में अब गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सुबह और शाम को धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। प्रदूषण के कारण भी जनजीवन प्रभावित होगा।

ये भी पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की बंपर भर्ती, बनाई गई वरीयता सूची, करें ऑनलाइन आवेदन

इटावा का तापमान सबसे कम 7.4 डिग्री

मौसम केंद्र लखनऊ से जारी तापमान के आंकड़ों के अनुसार इटावा का तापमान पिछले 24 घंटे में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। जबकि मेरठ का तापमान 7.5 दर्ज किया गया है। इसी प्रकार बरेली, मुज़फ़्फ़रनगर और बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज रहा। इसके अतिरिक्त अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, हरदोई, फतेहगढ़, बाराबंकी आदि जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

24 घंटे में बहराइच सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बहराइच का तापमान 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बनारस का 27.7 डिग्री रहा। आजमगढ़, गोरखपुर और बनारस का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मुरादाबाद का तापमान सबसे कम 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में इटावा का आसमान साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार 28 नवंबर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

जानें 4 दिसंबर तक के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर शनिवार का तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। इसी प्रकार 30 नवंबर रविवार, सोमवार 1 दिसंबर, मंगलवार 2 दिसंबर का तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। बुधवार 3 दिसंबर का तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच और गुरुवार 4 दिसंबर का तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रविवार 30 नवंबर को आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Updated on:
27 Nov 2025 09:39 pm
Published on:
27 Nov 2025 08:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर