17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा के चंद्र मोहन तिवारी ने अबू धाबी में लहराया तिरंगा, निशानेबाजी में जीते एक सोना और दो रजत

Chandra Mohan Tiwari brought glory to country in shooting: इटावा के चंद्र मोहन तिवारी ने दुबई में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में एक सोना और दो रजत पदक जीते। ओपन मास्टर्स गेम में विश्व के निशानेबाजों ने भाग लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
पदक दिखाते चंद्र मोहन तिवारी, फोटो सोर्स- परिजन

फोटो सोर्स- परिजन

Chandra Mohan Tiwari of Etawah brought glory to the country: इटावा के निशानेबाज चंद्र मोहन तिवारी ने दुबई में आयोजित ओपन मास्टर्स गेम्स में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। चंद्र मोहन तिवारी ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल स्पर्धा में भी अपनी पहचान बनाई।

ओपन मास्टर गेम्स अबू धाबी 2026 में मिली सफलता

उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले चंद्र मोहन तिवारी ने 7 से 14 फरवरी के बीच आयोजित 'ओपन मास्टर गेम्स अबू धाबी 2026' (Open Master Games Abu Dhabi 2026) में अपने प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। इसके अतिरिक्त 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता है। जबकि 50 मीटर प्रोन पुरुष वर्ग में भी उन्होंने रजत पदक जीतने में सफलता पाई है।

एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीता

इस प्रकार इस प्रतियोगिता में उन्होंने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर अबू धाबी में भारतीय तिरंगा फहराने का अवसर दिया। ओपन मास्टर्स गेम्स अबू धाबी 2026 प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन स्थित 'एल ऐन शूटिंग रेंज' में आयोजित की गई थी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाजों ने भाग लिया। चंद्र मोहन तिवारी के प्रदर्शन से लोगों में खुशी की लहर है; घर में उत्साह का माहौल है।